UP में जल सारथी ऐप (App)से जल जीवन मिशन को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना रही योगी सरकार

योगी सरकार जल जीवन मिशन

UP लखनऊ, योगी सरकार जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों मेंहर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के अभियान को डिजिटल और पारदर्शी बना रही है। इसमें जलसारथी मोबाइल App महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

UP जल निगम ग्रामीण और राज्य जल एवंस्वच्छता मिशन की डिजिटल पहल ग्रामीणों को कई स्तर पर योजनाओं का सीधा और सरल अपडेटउपलब्ध करा रही है।विशेष सचिव एवं एग्जिटिव डायरेक्टर एसडब्ल्यूएसडी, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग प्रभासकुमार ने बताया कि जल सारथी (App) के जरिए हर व्यक्ति सभी परियोजनाओं का लाइव अपडेट चेक करसकता है। मल्टी लेवल डैशबोर्ड के जरिए राज्य से लेकर गांव तक हो रहे काम की जानकारी एक क्लिकपर मिल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में लगभग 58 हजार ग्राम पंचायतें हैं। यहांकरीब 40 हजार परियोजनाओं के जरिए हर घर में जलापूर्ति होनी है। इन सभी परियोजनाओं को (App) केजरिए ऑनलाइन जोड़ा जा रहा है, ताकि इनकी लाइव स्थिति का सबको पता चलती रहे।

UP में जल सारथी ऐप (App)से जल जीवन मिशन को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना रही योगी सरकार
UP में जल सारथी ऐप (App)से जल जीवन मिशन को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना रही योगी सरकार

शुरू से लेकर अंत तक मॉनिटरिंग संभव हुई

(App) में राज्य से लेकर गांव स्तर पर अलग-अलग डैशबोर्ड हैं। जैसे ही किसी गांव या लोकेशन पर किसीपानी की टंकी, पाइपलाइन या घरेलू नल कनेक्शन का काम पूरा होता है, उसकी जानकारी ऐप परअपडेट हो रही है। इनको जियो टैगिंग के जरिए जोड़ा जा रहा है। इससे कोई भी नागरिक किसी भी गांवमें चल रही योजना की लाइव स्थिति देख सकता है। इससे विभाग भी पानी के सोर्स से लेकर हर घर मेंलगी टोटी तक मॉनिटरिंग कर पा रहा है। साथ ही संपत्ति (पाइप लाइन, मोटर, टंकी) का भी संचालनसुनिश्चित हो पा रहा है।

शिकायत के लिए नहीं काटने पड़ते चक्कर

इस ऐप(App)के जरिए ही ग्रामीण अपने नल कनेक्शन के लिए आवेदन कर पा रहे है। साथ ही कनेक्शन केबाद जल आपूर्ति में कोई भी समस्या आने पर शिकायत करने की भी सुविधा है। ग्रामीणों को प्लंबर सेलेकर ग्राम प्रधान और जल निगम के अधिकारियों के नंबर भी यहीं पर उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वहविभागों के चक्कर काटने के जगह आसानी से अपनी परेशानी दर्ज करा पाएं। इसके जरिए पाइनलाइनबिछने के बाद सड़क मरम्मत का अपडेट भी जाना जा सकता है। जैसे कि ऐप पर मौजूद डाटा केमुताबिक प्रदेश में मिशन के दौरान पाइपलाइन बिछाने के लिए 2 लाख किलोमीटर की विभिन्न सड़कोंको तोड़ना पड़ा, जिसके साक्षेप 1.94 लाख किमी से अधिक सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

पानी की गुणवत्ता की जांच भी पारदर्शी हुई

ग्रामीण क्षेत्रों में दूषित पानी एक बड़ी समस्या रही है। सिर्फ नल से हर घर में पानी पहुंचाना ही नहीं,बल्कि उसकी अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करना भी विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए फील्डटेस्ट किट प्राथमिक चरण है। ग्राम स्तर पर पानी की गुणवत्ता की जांच करने की जिम्मेदारी स्थानीयमहिलाओं को दी गई है।

इनकी भी जानकारी ऐप (App)पर उपलब्ध है, ताकि उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित होसके। साथ ही ग्रामीण अपने क्षेत्र में चयनित इन महिलाओं की पुष्टि भी ऐप से कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

  You Tube :यूपी में मौत का तांडव, 96 की मौत, बरेली में हवा में उड़ा युवक। “कुदरत का खौफनाक मंजर

  Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव   Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर  X/TWITTER :जनता पर महंगाई की चौतरफा मार, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई ₹2 महंगी

Related posts

Leave a Comment