Stellar MI City होम्स सोसाइटी के स्विमिंग पूल में नहाने गई महिला से अभद्रता
ग्रेटर नोएडा, Stellar MI City होम्स सोसाइटी के स्विमिंग पूल में नहाने गई महिला से अभद्रता का विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट की गई। मामले में सोमवार को सूरजपुरकोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित ने बताया कि 17 मई की रात करीब आठ बजे पत्नी और पांच वर्षीया पुत्री के साथ स्विमिंग पूलमें नहाने गए थे। इसी दौरान प्रिंस भाटी ने उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की। उन्होंने कहा कि जबपत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया। पीड़ित का आरोप है कि इसकेकुछ देर बाद सोहनलाल, संदीप कुमार, मनोज भाटी, विनय मिश्र, गार्ड अजीत कुमार व कमलकांत पहुंचेऔर सभी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने बताया कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनकेसाथी आशुतोष और प्रमोद के साथ भी आरोेपियों ने धक्का-मुक्की की।

उन्होंने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें…….
- Heatwave से बचाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी, सावधानी बरतने की अपील
- Noida में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :यूपी में मौत का तांडव, 96 की मौत, बरेली में हवा में उड़ा युवक। “कुदरत का खौफनाक मंजर
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव -
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :जनता पर महंगाई की चौतरफा मार, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई ₹2 महंगी

