PM Modi के स्वर्ण (Gold)खरीद में कमी लानेकी अपील
Varanasi,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्ण (Gold)खरीद में कमी लानेकी अपील पर वाराणसी में स्वर्णकार समाज के छोटे बड़े दुकानदारों की प्रतिक्रिया सामने आरही है। दुकानदारों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वदेशी भावना से प्रधानमंत्रीमोदी ने Gold कम खरीदने की अपील की है, जिससे देश का धन देश में ही ज्यादा सेज्यादा रहे।
PM Modi की अपील देश को सुरक्षित करने के लिए है।कोदई चौकी स्थित चतुर्वेदी आभूषण केंद्र के रोहित चतुर्वेदी और उनके पिता ने बताया किप्रधानमंत्री मोदी ने एक वर्ष की योजना में स्वर्ण की खरीद करने को लेकर एक बयान दियाहै, जिसका आम जनमानस पर असर तो है लेकिन इसका Gold की बिक्री पर कोई असर नहींहै। लोग जितना कम सोना खरीदेंगे, उतनी बचत कर सकेंगे। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नेअपने उद्बोधन में लोगों से अपील की है। फिर भी शादी विवाह के सीजन में सोने चांदी कीबिक्री पहले जैसी ही हो रही है।नाटी इमली क्षेत्र में प्रज्ञा ज्वैलर्स के मालिक ओमकार ने कहा कि आज के समय मेंप्रधानमंत्री कोई भी अपील या फैसला देश हित में लेते हैं।

Gold खरीद को लेकर दिया हुआबयान भी निश्चित ही देश के हित में किसी योजना का एक रूप है।उन्होंने कहा कि कल से आज तक में चांदी का रेट बढ़ा है और Gold का रेट भी डेढ़ लाखरुपये 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। वाराणसी में चांदी सोने के उछाल के कारण शादी विवाहके सीजन में भी अब उतने आभूषण नहीं बन रहे। फिर भी वाराणसी के दुकानदारों की बिक्रीपर कोई असर नहीं है, यहां बाहर जाने वाला पर्यटक भी खरीदारी करता है।
ये भी पढ़ें…….
- हंता वायरस(Hantavirus )एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक वायरल संक्रमण समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी

