रेस्क्यू के दौरान निकाले गए पांच लोगों में से तीन लोगों की मौत
UP Agra में मंगलवार को यमुना नदी में नहाने केदौरान छह लोग डूब गए। रेस्क्यू के दौरान निकाले गए पांच लोगों में से तीन लोगों की मौतहो गई, एक बच्चा अभी लापता है।आगरा में मंगलवार को समय करीब एक बजे दोपहर थाना क्षेत्र कमला नगर अंतर्गत यमुनानदी के बल्केश्वर घाट पर कुछ युवक युवतियां व बच्चे स्नान कर रहे थेl
इसी दौरान दोबच्चे नदी की गहराई की ओर जाने लगे बच्चों को बचाने के लिए इनके साथी भी डूबनेलगे। डूबते हुए लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग नदी में कूद गयेl सूचना परस्थानीय पुलिस एवं पीएसी पहुंच गई। इन लोगों की मदद से पुलिस और पीएसी की गोताखोरों ने नदी में डूबे लोगों में से पांच लोगों को बाहर निकाल लिया।चार लोगों की हालतचिंताजनक देखकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृतघोषित कर दिया।मेडिकल कॉलेज में मौजूद मृतकों के परिजनों ने बताया कि बल्केश्वर में एक बर्थडे पार्टी मेंरिश्तेदार बाहर से आए थे, इन लोगों ने यमुना नदी में नहाने का कार्यक्रम बनाया।

कान्हा (22) पुत्र रिंकू, महक (19 )पुत्री कालीचरण निवासीगण ग्राम कुंजनपुर थाना सादाबादहाथरस, रिया उम्र (17)पुत्री मनोज निवासी तारसी मथुरा, विक्की(11)पुत्र राकेश, काजल (17)पुत्री भूरी सिंह निवासी विद्यापुरम फाउंड्री नगर, अंशु (13) पुत्र कालीचरण निवासी ग्रामकुंजनपुर थाना सादाबाद हाथरस युमना नदी में नहाते हुए डूब गये थे। इनमें सेकान्हा, महक, रिया की मौत हो गईlपुलिस और स्थानीय लोगो की मदद से काजल, अंशु को निकाल लिया गया है। विक्कीउपरोक्त अभी लापता तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया है।डीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बल्केश्वर में कुछ लोग एक बर्थडे पार्टी मेंसम्मिलित होने आए थे इनमें से कुछ युवक, युवतियों और बच्चों द्वारा पास में ही बह रहीयमुना नदी में नहाने का कार्यक्रम बनाया और इसी दौरान 6 लोग नदी में डूब गए। पांचलोगों को निकाल लिया गया।
जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। 11 वर्षीय विक्की अभीलापता है जिसकी तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर तलाश कर रहे हैंl मृतकों की परिजनपहुंच गए हैं।विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें…….
- हंता वायरस(Hantavirus )एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक वायरल संक्रमण समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी

