चूड़ी कारखानों के श्रमिकों का प्रदर्शन
Firozabad वेतन वृद्धि और निर्धारित समय तक ही काम कराने की मांग कोलेकर चूड़ी कारखानों के श्रमिकों मंगलवार को चूड़ी कारखानों के श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। हंगामे के चलते कई कारखानों मेंकामकाज ठप हो गया और औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रदर्शन की शुरुआत थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ स्थित औद्योगिक इलाके से हुई, जहां श्रमिकों नेकारखानों से बाहर निकलकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद अन्य कारखानों में भी जाकर काम बंदकराया गया। देखते ही देखते कई चूड़ी कारखानों का उत्पादन प्रभावित हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी नगर विमल कुमारतिवारी समेत विभिन्न थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। अधिकारियों ने श्रमिकों औरकारखाना संचालकों के बीच वार्ता कराने का प्रयास किया।

श्रमिकों की मांग थी कि न्यूनतम वेतन 500 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये किया जाए और आठ घंटे सेअधिक काम न लिया जाए। वहीं ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट के निदेशक हनुमान प्रसाद गर्ग ने आरोपलगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने श्रमिकों को भड़काया, जिसके कारण स्थिति बिगड़ी।उन्होंने कहा कि कारखाना संचालक बातचीत के लिए तैयार हैं और श्रमिकों की मजदूरी में 50 रुपये कीबढ़ोतरी करने के साथ आठ घंटे से अधिक काम न कराने का आश्वासन दिया गया है।
प्रशासन ने बतायाकि बुधवार को पुलिस निगरानी में कारखानों में उत्पादन कार्य शुरू कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें…….
- हंता वायरस(Hantavirus )एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक वायरल संक्रमण समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी

