Yamuna Expressway पर भी सफर महंगा होने जा रहा
Noida International Airport से उड़ानें शुरू करने की तैयारी के बीच अब Yamuna Expressway पर भी सफर महंगा होने जा रहा है। एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी सुरक्षारियलिटी ने यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) को टोल दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है।
हालांकि, अभीप्रस्ताव पर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका, लेकिन कंपनी ने कंसेशन एग्रीमेंट का हवाला देकर टोलबढ़ाने की मांग की है। नई प्रस्तावित दरों में साढ़े तीन प्रतिशत तक वृद्धि का अनुमान है। Yamuna Expresswayऔद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि Yamuna Expressway पर टोलदरों में पिछली बार अक्तूबर 2024 में 3.78 प्रतिशत का इजाफा किया गया था।अब एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी सुरक्षा रियलटी ने होलसेल प्राइस इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) केआधार पर नई दरें लागू करने का प्रस्ताव भेजा है। कंपनी का कहना है कि रियायत समझौते के तहतहर वर्ष टोल दरों में संशोधन का प्रावधान है। प्रस्ताव के अनुसार कार, बस और ट्रकों समेत सभी श्रेणियोंके वाहनों के टोल शुल्क में वृद्धि हो सकती है।

यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो ग्रेनो से आगरातक सफर करने वाले लाखों यात्रियों को अधिक टोल चुकाना पड़ेगा। Noida International Airport शुरू होनेके बाद Yamuna Expressway पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए कंपनी ने यह संशोधित दरें लागूकरने की तैयारी की है। हालांकि, यीडा के अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव का परीक्षण किया जारहा है और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
इसको लेकर कंपनीऔर यीडा अधिकरियों के बीच बैठक भी हो चुकी है। वहीं, टोल दरों में संभावित बढ़ोतरी से नियमितयात्रियों और व्यावसायिक वाहन चालकों की चिंता भी बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें…….
- हंता वायरस(Hantavirus )एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक वायरल संक्रमण समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी

