Gautam budh nagar की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

तीनों तहसीलों आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Gautam budh nagar की तीनों तहसीलों आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 136 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 11 शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

Gautam budh nagar की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित
Gautam budh nagar की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी भू/अ0 बच्चू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 07 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।इसी क्रम में तहसील जेवर मेंउप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 36 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।

इसी प्रकार तहसील दादरी में उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 93 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment