वैदपुरा में अवैध रूप से बन रहे कई बहुमंजिला मकान सील
Greater noida west के खोदना कलां और वैदपुरा में अवैध रूप से बन रहे कई बहुमंजिला मकानों को शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया। पुलिस कीमौजूदगी में दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई।
इस दौरान कोई विरोध करने कीहिम्मत नहीं जुटा सका Greater noida west के सीईओ रवि कुमार एनजी को शिकायत मिली कि अधिसूचितक्षेत्र के वैदपुरा और खोदना कलां गांव में अवैध रूप से बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहाहै। उनके निर्देश पर परियोजना विभाग की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो शिकायत सही पाई गई।महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि शनिवार को वर्क सर्किल-दो के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तमसिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने वैदपुरा गांव के खसरा संख्या- 332, 333, 334 और 615पर अवैध रूप से बन रहे बहुमंजिला मकानों को सील कर दिया गया। अधिकारी के मुताबिक इसीतरह खोदना कलां गांव के खसरा संख्या- 323, 324 एवं 194 की जमीन पर प्राधिकरण की अनुमतिके बिना निर्माण किया जा रहा था।

पुलिस बल की उपस्थिति में प्राधिकरण की टीम ने यहां भीअवैध निर्माण को रोक सील कर दिया।Greater noida west के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही। बिनाअनुमति के निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। Greater noida west में जमीन या फ्लैट खरीदने से पहलेप्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई नफंसाएं।
ये भी पढ़ें…….
- Gaur city-2 के पास ब्लैक थार सवार युवकों का तांडव (Violence), मार्केट के बाहर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट (Clash)
- Kasganj महान सम्राट अशोक जयंती पर सोरों में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाई गई
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida में 15 सड़कों को बनाया जाएगा डस्ट फ्री जोन, प्रदूषण पर लगेगी लगाम Noida Authority ने उठाया एकअहम कदम
- Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा हिंसा का ‘पाकिस्तान’ कनेक्शन | CP Lakshmi Singh ने उजागर की बड़ी साजिश-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

