Noida शहर में International Basketball Camp, इंग्लैंड के कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे एलीट ट्रेनिंग

International Basketball Camp

Noida। भारतीय Basketball को International स्तर पर नई दिशा देने की पहल करते हुए उल्हास युवीपेप Basketball अकादमी (UYBA) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिसमें अकादमी द्वारा Basketball के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने के लिए विशेष ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम और लंदन लायंस (यूरोलीग/यूरोकप) के हेड कोच क्लाइव कास्टिलो भारत पहुंच चुके हैं, जहां वे देश के उभरते खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देंगे।

चार दिवसीय ट्रेनिंग कैंप को लेकर अकादमी के पदाधिकारियों ने सेक्टर 21 ए स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रेसवार्ता की और आयोजन के बारे में विस्तार से चर्चा की। अकादमी के को-फाउंडर उल्हास के.एस. ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि स्पोर्ट्स सोल के सहयोग से आयोजित यह 4-दिवसीय प्रो-लेवल एलीट कैंप Noida इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से यूरोप की आधुनिक और पेशेवर Basketball तकनीकों को सीधे भारतीय खिलाड़ियों तक पहुंचाया जा रहा है।

शहर में International Basketball Camp, इंग्लैंड के कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे एलीट ट्रेनिंग
शहर में International Basketball Camp, इंग्लैंड के कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे एलीट ट्रेनिंग

यूरोलीग हेड कोचेस बोर्ड (EHCB) से प्रमाणित कोच कास्टिलो खिलाड़ियों को वही ट्रेनिंग देंगे, जो यूके और यूरोप में कॉलेज Basketball के लिए आवश्यक मानी जाती है। UYBA की इस पहल को एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां अब खिलाड़ियों को विदेश जाने के बजाय अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग अपने देश में ही उपलब्ध हो रही है। कैंप का आयोजन 19 से 22 अप्रैल के बीच किया जाएगा जिसमें दोपहर 1.30 बजे से 5 बजे तक पहला सत्र और शाम 5 बजे से 8 बजे तक दूसरा सत्र आयोजित किया जाएगा, कैंप में 10 वर्ष से 20 वर्ष आयु तक के लड़के और लड़कियां शामिल हो सकते हैं।

कैंप में खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं

स्पोर्ट्स सोल के डायरेक्टर तुषार अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय कोच क्लाइव कास्टिलो द्वारा एलीट प्रशिक्षण,प्रतिस्पर्धी मैच प्ले और गेम सिचुएशन अभ्यास,फिजियोथेरेपी, पोषण एवं प्रदर्शन विश्लेषण,आधिकारिक UYBA जर्सी और प्रमाण पत्र दिए जायेंगे।यह कैंप उन खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है, जो यूरोपीय स्तर की तकनीक, निष्पक्ष मार्गदर्शन और अंतरराष्ट्रीय अवसरों की तलाश में हैं। यह पहल भारतीय Basketball को वैश्विक मंच से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment