गलगोटिया विश्वविद्यालय (Galgotias University) को टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग 2026 में 27वां स्थान, शोध (Research) में वैश्विक स्तर पर मिली पहचान

Table of Contents

गलगोटिया विश्वविद्यालयGalgotias University ने वैश्विक स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धिहासिल की

Greater noida (उद्योग निर्माण):* गलगोटिया विश्वविद्यालयGalgotias University ने वैश्विक स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि (Achievement) हासिल की है। प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 (Times Higher Education World University Ranking 2026) में विश्वविद्यालय ने अपनी जगह बनाई है। हांगकांग (Hong Kong) में जारी इस वैश्विक रैंकिंग (Global Ranking) में विश्वविद्यालय के शोध इकोसिस्टम (Research Ecosystem) की विशेष सराहना की गई है। इस उपलब्धि ने संस्थान की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान को और अधिक मजबूती प्रदान की है।

गलगोटिया विश्वविद्यालय (Galgotias University) को टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग 2026 में 27वां स्थान, शोध (Research) में वैश्विक स्तर पर मिली पहचान
गलगोटिया विश्वविद्यालय (Galgotias University) को टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग 2026 में 27वां स्थान, शोध (Research) में वैश्विक स्तर पर मिली पहचान

उच्च शिक्षा संस्थानों (Higher Education Institutions) के मूल्यांकन में यह रैंकिंग दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सूचियों में से एक मानी जाती है। भारत के 1300 से अधिक विश्वविद्यालयों में से केवल 128 संस्थानों को इस वर्ष की सूची में स्थान मिला है। गलगोटिया विश्वविद्यालय न केवल इस चुनिंदा सूची में शामिल है, बल्कि भारत के निजी विश्वविद्यालयों (Private Universities) में इसे 27वां स्थान प्राप्त हुआ है।

टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन मुख्य रूप से निम्नलिखित मानकों (Standards) पर किया जाता है:
* शिक्षण गुणवत्ता (Teaching Quality)
* शोध वातावरण (Research Environment)
* शोध गुणवत्ता (Research Quality)
* अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण (International Outlook)
* उद्योग सहभागिता (Industry Engagement)

वर्ष 2026 की इस रैंकिंग में शोध गुणवत्ता विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है, जो बढ़ते शैक्षणिक प्रभाव (Academic Impact) को दर्शाती है।

विश्वविद्यालय ने एक सशक्त और शोधपरक शैक्षिक वातावरण (Educational Environment) तैयार किया है। आंकड़ों के अनुसार, विश्वविद्यालय अब तक 31 पेटेंट (Patents) प्राप्त कर चुका है, जो नवाचार (Innovation) और बौद्धिक संपदा (Intellectual Property) के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है। विश्वविद्यालय की स्कोपस प्रकाशन प्रोफाइल (Scopus Publication Profile) भी काफी प्रभावशाली है, जिसमें 8,500 से अधिक इंडेक्स्ड शोध पत्र (Indexed Research Papers) और 65,500 से अधिक साइटेशन (Citations) शामिल हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय का एच-इंडेक्स (H-Index) 94 दर्ज किया गया है।

विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके 7 फैकल्टी सदस्य स्टैनफोर्ड (Stanford) की विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए हैं। इसके अतिरिक्त, संस्थान ने 15 सरकारी वित्तपोषित शोध परियोजनाएं (Government Funded Research Projects) हासिल की हैं, जिनके लिए लगभग 1.70 करोड़ रुपये की फंडिंग (Funding) प्राप्त हुई है। ये प्रोजेक्ट्स आईसीएसएसआर (ICSSR), एएनआरएफ (ANRF), सीएसआईआर (CSIR) और आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से मिले हैं।


विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) ध्रुव गलगोटिया ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह सफलता उन विद्यार्थियों (Students) की है जिन्होंने बड़े सपने देखने का साहस किया और उन अभिभावकों (Parents) की है जिन्होंने उन सपनों पर विश्वास किया। उन्होंने इसे भारत के आगे बढ़ने और वैश्विक नेतृत्व (Global Leadership) करने का समय बताया।

गलगोटिया विश्वविद्यालय Galgotias University लगातार अपने मल्टीडिसीप्लिनरी (Multidisciplinary) पाठ्यक्रमों का विस्तार कर रहा है और उद्योग जगत (Industry) के साथ साझेदारी बढ़ा रहा है। विश्वविद्यालय ने तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली (Technology-based Teaching System) और नवाचार केंद्रों (Innovation Centers) पर विशेष निवेश (Investment) किया है। इससे पहले क्यूएस सब्जेक्ट रैंकिंग (QS Subject Ranking) में कंप्यूटर साइंस (Computer Science) विषय के लिए इस विश्वविद्यालय को भारत के निजी विश्वविद्यालयों में 11वां स्थान मिला था। वर्तमान में संस्थान फैकल्टी गुणवत्ता और वैश्विक सहभागिता (Global Engagement) पर ध्यान केंद्रित करते हुए आधुनिक शिक्षा संस्थान (Modern Education Institution) के रूप में तेजी से उभर रहा है।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment