Noida में क्यों उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन; EPF-ESI और वेतन बढ़ोतरी से ग्रेच्युटी तक… क्या हैं मांगें?

Table of Contents

Noida में अलग-अलग जगहों पर कर्मचारियों ने हंगामा और प्रदर्शन करते हुए जमकर बवाल काटा

Noida सप्ताह के पहले दिन सोमवार को Noida में अलग-अलग जगहों पर कर्मचारियों ने हंगामा और प्रदर्शन करते हुए जमकर बवाल काटा। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों कागुस्सा फूट पड़ा और प्रदर्शन उग्र हो गया।

इस दौरान कर्मचारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और कंपनियों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया।कर्मचारियों ने आगजनी करते हुए जमकर बवाल काटा। बताया जा रहा है कि Noida में करीब 50 हजारश्रमिक सड़कों पर उतरे हैं।कर्मचारियों ने गाड़ी में लगाई आग। जागरणपुलिस की गाड़ी में भी लगाई आगउधर, फेज-2 में होजरी कॉम्प्लेक्स के पास कर्मचारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कुछकर्मचारियों ने पुलिस की गाड़ी को भी नहीं बख्शा। कर्मचारियों ने पुलिस की जीप को पलटकर उसमेंजमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी।

Noida में क्यों उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन; EPF-ESI और वेतन बढ़ोतरी से ग्रेच्युटी तक... क्या हैं मांगें?
Noida में क्यों उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन; EPF-ESI और वेतन बढ़ोतरी से ग्रेच्युटी तक… क्या हैं मांगें?

गुस्साए कर्मचारियों ने कई वाहन फूंके। जागरणवहीं, कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए Noida पुलिस प्रशासन हरकत में आया और कई जगहबवाल बढ़ता देख पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी और प्रशासनिकअधिकारी कर्मचारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।क्या हैं कर्मचारियों की मांगेंप्रदर्शन करने वाले कर्मचारी न्यूनतम वेतन की गारंटी, समय पर पूरा वेतन भुगतान, समान कार्य-समानवेतन, ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान, कार्य समय का नियमन, शोषण पर रोक, ईपीएफ व ईएसआई,ग्रेच्युटी, असंगठित व गिग श्रमिकों को भी सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सुरक्षा, छंटनी की स्थिति मेंविधिक मुआवजा, नोटिस वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल, साप्ताहिक अवकाश, महिला श्रमिकों के लिएप्रविधान व शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था आदि की मांगें कर रहे हैं।

वहीं, Noida में जगह-जगह हो रहे बवाल को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है।आगजनी वाले स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आश्वस्त किया कि प्रशासन श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment