भारतीय किसान यूनियन
Noida में मोरना स्थित बरात घर में रविवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने समीक्षा बैठक कर प्राधिकरण से संबंधित लंबित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।बैठक की अध्यक्षता किसान राजपाल शर्मा ने और संचालन गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटीने किया।
इस बीच किसानों की समस्याओं को लेकर व्यापक मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने मुद्दों परसमाधान के लिए भविष्य की रणनीति भी तय की।
जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि किसानों ने अपनी मूलभूत सुविधाओं की कमी, मुआवजा, भूमिअधिग्रहण में अनियमितताएं और प्राधिकरणों के उदासीन व गलत रवैये के विषय में गंभीर चिंता व्यक्तकी।कहा कि, बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे किसानाें मेंप्राधिकरण के प्रति रोष बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं, जिसकारण किसानों के वैध कार्य भी लंबित पड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही तोकिसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।कोई भी रूप अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे
एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान हर हाल में करायाजाएगा। आवश्यक हुआ तो किसान आंदोलन का कोई भी रूप अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे। सरकार सेकिसान हितों में सख्त व प्रभावी एक्ट लागू करने की मांग भी की।यह वीडियो भी देखेंकहा कि, किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिना किसान की सहमतिके भूमि अधिग्रहण पूर्णत्य बंद होना चाहिए।
प्राधिकरण समस्याओं का समाधान करने में विफलबैठक में निर्णय हुआ कि तीनों प्राधिकरणों के साथ निरंतर संवाद होगा, जिससे किसानों की समस्या काशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएं। यदि प्राधिकरण समस्याओं का समाधान करने में विफल होता है,तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित नोएडा दौरे के बाद आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।इस दौरान श्रीपाल कसाना, पवन चौरौली, सुखबीर प्रधान, विनोद प्रधान, नवल प्रधान, रविंद्र भगतजी,प्रमोद टाइगर, संदीप अवाना, अमित अवाना, सुंदर बाबा, प्रवीण बाबा, धीरेश नंबरदार, दीपक भाटी, सिंहराज गुर्जर, अनिल अवाना, सचिन अवाना, सतपाल अवाना, कंवर सिंह, बलराज बिधूड़ी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें…….
- Gaur city-2 के पास ब्लैक थार सवार युवकों का तांडव (Violence), मार्केट के बाहर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट (Clash)
- Kasganj महान सम्राट अशोक जयंती पर सोरों में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाई गई
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida में 15 सड़कों को बनाया जाएगा डस्ट फ्री जोन, प्रदूषण पर लगेगी लगाम Noida Authority ने उठाया एकअहम कदम
- Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :युवराज के बाद हर्षित… आखिर कब तक नोएडा के गड्ढे निगलते रहेंगे मासूम जिंदगियां?-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : एशिया का सबसे बड़ा रबर मेला IRE 2026 दिल्ली में, CM रेखा गुप्ता करेंगी शुभा

