IETE नोएडा केंद्र: रजत जयंती पर प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा और उत्कृष्टता के 25 गौरवशाली वर्षों का उत्सव

IETE

IETE नोएडा केंद्र: रजत जयंती पर प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा और उत्कृष्टता के 25 गौरवशाली वर्षों का उत्सव

 

नई दिल्ली, 2 फरवरी 2026। इन्स्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स (IETE) नोएडा केंद्र ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (सीएसओआई), केजी मार्ग, नई दिल्ली में किया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, पूर्व अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने आईईटीई नोएडा केंद्र की उपलब्धियों की सराहना की।

IETE
IETE रजत जयंती समारोह दौरान

समारोह की अध्यक्षता आईईटीई नोएडा केंद्र के अध्यक्ष प्रोफेसर जी.पी. सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों में केंद्र ने तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “आईईटीई नोएडा केंद्र की यह यात्रा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता के साथ राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।” उन्होंने भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और नवाचार आधारित कार्यक्रमों पर विशेष फोकस करने की बात कही।

IETE
Hon’ble Treasurer IETE Bri. VK Panday

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर वी.के. पांडे (मानद कोषाध्यक्ष, IETE) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. मंजू (महासचिव, IETE) उपस्थित रहीं। डॉ. मंजू ने कहा कि आईईटीई नोएडा केंद्र छात्रों, अधिकारियों और पेशेवरों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और यह राष्ट्रीय विकास में भी प्रभावी योगदान दे रहा है।

IETE
IETE रजत जयंती समारोह के दौरान

इस अवसर पर प्रोफेसर कर्नल एस.एल. कपूर, ब्रिगेडियर चंद्रा, कर्नल पांडे सहित कई पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। मानद कोषाध्यक्ष कर्नल त्रिवेदी और मानद सचिव नरेंद्र कुमार सिसोदिया ने कार्यकारी समिति के योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रोफेसर जी.पी. सिंह को केंद्र के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

स्थायी जीवन शैली पर विचार मंच

समारोह के दौरान “स्थायी जीवन शैली की आवश्यकता” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें रवि वर्मा, पर्लीन कौर, ब्रिगेडियर विनोद टंडन और बिमल रंजन पांडे ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कार्बन उत्सर्जन कम करने, स्मार्ट तकनीकों के उपयोग और कचरा प्रबंधन पर जोर दिया।

IETE
Dr. Manju Hon’ble Secretary General IETE

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. शैलेश मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि शोध और विचारों को व्यावहारिक उत्पादों और नीतियों में बदलना समय की आवश्यकता है ताकि स्थिरता को वास्तविक रूप दिया जा सके।

वेबसाइट का शुभारंभ

समारोह के दौरान आईईटीई नोएडा केंद्र की नई आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ भी किया गया। वेबसाइट के माध्यम से सदस्यों और छात्रों को अकादमिक गतिविधियों, शोध कार्य, प्रशिक्षण कार्यक्रम और आयोजनों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यकारी समिति का सम्मान

रजत जयंती समारोह में केंद्र की कार्यकारी समिति के सदस्यों को उनके समर्पण और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित सदस्यों में कर्नल अशोक भानोत, नरेंद्र कुमार सिसोदिया, कर्नल हेमंत त्रिवेदी, प्रोफेसर संजय शर्मा, कर्नल रमेश के श्रीवास्तव, आशिष गुप्ता, नीलभ राय, प्रोफेसर डॉ. तान्या सिंह, प्रोफेसर डॉ. शैलेश मिश्रा, ब्रिगेडियर नरेंद्र के धंध, कर्नल प्रमोद शर्मा, ब्रिगेडियर विनोद टंडन, रमन कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. आरती दिनकर और आशीष गुप्ता शामिल रहे।

प्रोफेसर जी.पी. सिंह ने कहा, “हमारी कार्यकारी समिति आईईटीई नोएडा केंद्र की रीढ़ है। इनके समर्पण से ही संस्थान निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।”

भविष्य की दिशा

ब्रिगेडियर वी.के. पांडे ने कहा कि आईईटीई नोएडा केंद्र आने वाले समय में नवीन तकनीकों को बढ़ावा देगा, उद्योग-शैक्षणिक सहयोग मजबूत करेगा, अनुसंधान एवं नवाचार को गति देगा और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

समारोह का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि आईईटीई नोएडा केंद्र तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान निरंतर देता रहेगा।

 

     हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment