नोएडा में धूमधाम से हुआ प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 का आधिकारिक उद्घाटन, चैंपियनशिप ट्रॉफी का अनावरण
नोएडा, 15 जनवरी 2026: सात साल के लंबे अंतराल के बाद प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 का भव्य आधिकारिक उद्घाटन आज नोएडा इंडोर स्टेडियम में चैंपियनशिप ट्रॉफी के अनावरण के साथ किया गया। यह पांचवां सत्र भारतीय कुश्ती के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जिसमें नए प्रारूप, बेहतर प्रतिस्पर्धा और एथलीट-केंद्रित दृष्टिकोण पर जोर दिया गया है।

ट्रॉफी अनावरण समारोह में कुश्ती महासंघ भारत (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि बृज भूषण शरण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डब्ल्यूएफआई के वर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह, पीडब्ल्यूएल के चेयरमैन एवं प्रमोटर दयान फरूकी तथा सीईओ अखिल गुप्ता भी मौजूद रहे।
समारोह के बाद (PWL) 2026 का उद्घाटन मुकाबला पंजाब रॉयल्स और यूपी डॉमिनेटर्स के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब रॉयल्स के चंदरमोहन और यूपी डॉमिनेटर्स के आर्मन आंद्रेस्यान (आर्मेनिया) जैसे पहलवानों ने हिस्सा लिया। छह फ्रेंचाइजी टीमों—दिल्ली दंगल वॉरियर्स, हरियाणा थंडर्स, टीगर्स ऑफ मुंबई दंगल, महाराष्ट्र केसरी, पंजाब रॉयल्स और यूपी डॉमिनेटर्स—के साथ ओलंपिक पदक विजेता, विश्व चैंपियन और भारत के शीर्ष पहलवानों की मौजूदगी में रोमांचक सत्र की शुरुआत हुई। प्रत्येक टाई में नौ मुकाबले (पांच पुरुष और चार महिला वेट कैटेगरी) खेले जाएंगे।
डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, “(PWL) ने पहले भी भारतीय कुश्ती के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस सत्र में जुटाई गई प्रतिभाओं की गहराई और विविधता हाल के वर्षों में खेल की प्रगति को दर्शाती है।”मुख्य अतिथि बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, “पीडब्ल्यूएल जैसे मंच पहलवानों के लिए सबसे बड़े लाभ का स्रोत हैं। भारत ने कुश्ती में ओलंपिक पदक लगातार जीते हैं और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा से यह सफलता बनी रहती है। यह लीग भारतीय पहलवानों को विश्व स्तर के मुकाबले का मौका देती है, जिससे प्रदर्शन और खेल का पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होता है।
”(PWL) चेयरमैन दयान फरूकी ने कहा, “ट्रॉफी अनावरण लीग के नए अध्याय की शुरुआत है। पुनर्गठन के बाद हमारा फोकस पारदर्शी, पेशेवर और एथलीट-केंद्रित विश्वस्तरीय मंच बनाने पर है।”सीईओ अखिल गुप्ता ने कहा, “यह सत्र सभी हितधारकों की सावधानीपूर्वक योजना और सहयोग का नतीजा है। नीलामी से लेकर प्रारूप तक हर पहलू लीग की स्थिरता और भारतीय कुश्ती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार किया गया है।
”पीडब्ल्यूएल 2026 का सीधा प्रसारण सोनी टेन 4 और सोनी टेन 5 पर हो रहा है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध है। लीग 15 फरवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें ग्रैंड फिनाले 1 फरवरी को होगा। यह सत्र भारतीय कुश्ती प्रेमियों के लिए उत्साहजनक होने की उम्मीद है।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
- नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : प्रो रेसलिंग लीग 2026 (Pro Wrestling League 2026) पहलवानों की सबसे बड़ी जंग के लिए हो जाइए तैयार!

