Accident तेज रफ्तार कार नाले की दीवार तोड़कर पानी भरे बेसमेंट में गिरी, चालक की मौत
ग्रेटर नोएडा Accident। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले की दीवार तोड़ते हुए मॉल के पानी से भरे बेसमेंट में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12:30 बजे की है। पीआरवी के माध्यम से थाना नॉलेज पार्क को सूचना मिली कि सेक्टर-150 मोड़ के पास एक कार नाले की बाउंड्री तोड़कर मॉल के बेसमेंट में भरे पानी में गिर गई है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी चालक को बचाने का प्रयास किया गया।

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान युवराज (27 वर्ष) पुत्र राजकुमार मेहता के रूप में हुई है, जो सेक्टर-150 नोएडा का निवासी था। वह टाटा कंपनी में कार्यरत था और रात में ड्यूटी से घर लौट रहा था।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Accident हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
- नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : प्रो रेसलिंग लीग 2026 (Pro Wrestling League 2026) पहलवानों की सबसे बड़ी जंग के लिए हो जाइए तैयार!

