यीडा (Yeida) का स्टाल 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आकर्षण का केंद्र।

Yeida

 यीडा (Yeida) का स्टाल 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आकर्षण का केंद्र।

नई दिल्ली, 16 नवंबर 2025: प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रहे 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश पवेलियन (हॉल नंबर 02) में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yeida) का स्टाल दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार के अन्य प्राधिकरणों के साथ यीडा का स्टाल विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहा है।

Yeida

आज उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर यूपी पवेलियन का उद्घाटन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के मंत्री राकेश सचान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मंत्री ने पवेलियन में लगे विभिन्न एमएसएमई और ओडीओपी प्रदर्शनों का अवलोकन किया।

Yeida

Yeida स्टाल पर मंत्री राकेश सचान का स्वागत वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर नंद किशोर सुंदरियाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस दौरान उन्हें प्राधिकरण की प्रमुख औद्योगिक योजनाओं से अवगत कराया गया। स्टाल पर सहायक प्रबंधक मार्केटिंग अभिमन्यु सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यीडा औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने में जुटा है। स्टाल पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी जानकारी के अलावा सेक्टर 28 और 10 में प्रस्तावित सेमीकंडक्टर पार्क, सेक्टर 11 में फिनटेक सिटी, सेक्टर 21 में इंटरनेशनल फिल्म सिटी, एमएसएमई, टॉय पार्क, अपैरल पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग पार्क आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई है।

मेले में आने वाले आगंतुकों की बड़ी संख्या यीडा स्टाल पर पहुंच रही है, जो क्षेत्र के औद्योगिक विकास की संभावनाओं को दर्शाता है।

 ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment