विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी गंभीर, बीएलओ-बीएलए समन्वय पर जोर
गौतमबुद्धनगर SIR, 16 नवंबर 2025: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने बीएलओ और बीएलए के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ और बीएलए आपसी तालमेल से कार्य करें ताकि मतदाताओं की घर-घर तलाश, गणना प्रपत्रों की प्रविष्टि, वितरण, संकलन और अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। ईआरओ द्वारा बताया गया कि प्रमुख दलों के बीएलए से फोन पर संपर्क किया गया, जिसमें नोएडा विधानसभा में 35.25%, दादरी में 47.92% और जेवर में 0% सक्रियता दर्ज की गई।
100% बीएलए सक्रियता के लिए सभी मान्यता प्राप्त दलों के जिला अध्यक्षों को पत्र भेजा जा रहा है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार ने बताया कि दलों से वार्ता कर सहयोग मांगा गया है और सभी ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अब तक 96% गणना प्रपत्र वितरित हो चुके हैं, संकलन कार्य तेजी से चल रहा है।
जिलाधिकारी ने अगले दो दिनों में बीएलओ-बीएलए समन्वय बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए और किसी भी शिथिलता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, दादरी अनुज नेहरा और जेवर अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें…….
- एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट और बीएलएस स्कूल के सहयोग से छोटी मिलक गाँव में Children’s Day) धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस।
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता
- गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस और पोस्टेरिटी कंसल्टिंग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।

