Fire गौर सिटी-1 की साया सोसाइटी में लगी आग, मेंटेनेंस टीम ने समय रहते पाया काबू
ग्रेटर नोएडा (बिसरख थाना क्षेत्र) में रविवार शाम करीब 4 बजे गौर सिटी-1 स्थित साया सोसाइटी के टावर-K की 19वीं मंजिल पर अचानक आग Fire लग गई। बालकनी में रखे गत्ते, कार्डबोर्ड का सामान और वाशिंग मशीन आदि जलकर राख हो गए। आग की लपटें और धुएं देखकर आसपास के फ्लैटों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम तुरंत हरकत में आई और सोसाइटी में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से महज आधे घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस बीच दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई थीं।चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया, “सूचना मिलते ही हमारी टीम रवाना हो गई थी, लेकिन सोसाइटी के अपने फायर सिस्टम से आग बुझा ली गई थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
”प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि सटीक वजह की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।सोसाइटी निवासियों ने मेंटेनेंस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि अगर फायर सिस्टम सक्रिय न होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
ये भी पढ़ें…….
- एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट और बीएलएस स्कूल के सहयोग से छोटी मिलक गाँव में Children’s Day) धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस।
- हिमालया बेबीकेयर सोनपुर मेले (Fair) में लाया एआई आधारित अनूठा अनुभव, परिवारों के लिए खुशनुमा पलों का सृजन।
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस और पोस्टेरिटी कंसल्टिंग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।

