एनटीपीसी दादरी में IRSM उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 का भव्य समापन

IRSM

एनटीपीसी दादरी में IRSM उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 का भव्य समापन

एनटीपीसी दादरी के महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित IRSM उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 का सफल एवं उत्साहपूर्ण समापन हो गया। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में अभय कुमार मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी), संजय कुमार, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), डॉ. बी. के. बेहेरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा सरोज कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित अनेक विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे।

IRSM
IRSM उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026

फाइनल मुकाबले में टांडा वॉलीबॉल टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सिंगरौली स्पार्टन्स को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में ऊर्जा, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। IRSM उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 एनटीपीसी दादरी के लिए यादगार आयोजन साबित हुई।

 

     हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment