मंदिरों temples से घंटे चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 11 पीतल के घंटे व बाइक बरामद

temples

मंदिरों temples से घंटे चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 11 पीतल के घंटे व बाइक बरामद

बुलंदशहर। जनपद में मंदिरों temples से पीतल के घंटे चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमित और अमित निवासी ग्राम वाईच, थाना शिकारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग मंदिरों से चोरी किए गए 11 बड़े पीतल के घंटे, चोरी के उपकरण और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

temples
temples से चोरी हुए बरामद घंटे

पुलिस के अनुसार रविवार को चेकिंग के दौरान मामन नहर पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से मंदिर से चोरी किए गए दो घंटे मिले। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे मंदिरों में लगे पीतल के घंटे चोरी कर कबाड़ियों को बेच देते थे।

temples
temples से घंटे चोरी के आरोपी सगे भाई

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न मंदिरों से चोरी किए गए आठ और घंटे तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, लोहे की रॉड, कटर आदि बरामद किए। कुल मिलाकर करीब दो लाख रुपये कीमत के 11 पीतल के बड़े घंटे पुलिस के हाथ लगे हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों भाइयों ने बीते एक महीने में एक दर्जन से अधिक मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपियों ने 19 दिसंबर को खुर्जा थाना क्षेत्र के ग्राम अरहनिय मौजपुर स्थित मंदिर से चोरी की, 22 जनवरी को थाना चौला क्षेत्र के ग्राम नेधला हसनपुर के मंदिर से घंटे चुराए और 24 जनवरी को गौतमबुद्धनगर के दादरी स्थित खाटू श्याम मंदिर में चोरी की वारदात की।

दादरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें दोनों आरोपी पहले मंदिर temples में प्रवेश से पूर्व भगवान को हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आते हैं और फिर घंटे चोरी कर फरार हो जाते हैं। इसके बाद 27 जनवरी को कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम जैनपुर तथा ग्राम मनसा गाड़ी हरतोली स्थित मंदिरों में भी चोरी की गई।

लगातार मंदिरों temples में हो रही चोरी से स्थानीय लोगों में रोष था। पुलिस ने करीब आधा दर्जन से अधिक मामलों का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही उनके गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों तक भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

     हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment