Delhi-Mumbai Expressway पर स्लीपर बस पलटने से 40 घायल, छह की हालत गंभीर

Delhi-Mumbai Expressway Accident

Delhi-Mumbai Expressway पर अलवर में शनिवार सुबह एक स्लीपर बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बस में सवार करीब 40 यात्रियों में सभी घायल हो गए, जिनमें से छहकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रैणी थाना क्षेत्र के चैनेज 139.6 पर हुई इस दुर्घटना में मध्य प्रदेश के श्योपुर से यूपी के गोवर्धन जारही स्लीपर कोच बस गलत लेन में अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जागिरी। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। अधिकांश यात्री अधिमास केअवसर पर ब्रज की84 कोसी परिक्रमा और गोवर्धन में चल रही भागवत कथा सुनने जा रहे थे।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक को नींद आ जाने के कारण बस नियंत्रण से बाहर हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी बने सिंह मीणा के नेतृत्व में तुरंतराहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को पिनानचिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

Delhi-Mumbai Expressway पर स्लीपर बस पलटने से 40 घायल, छह की हालत गंभीर
Delhi-Mumbai Expressway पर स्लीपर बस पलटने से 40 घायल, छह की हालत गंभीर

चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायलछह यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर कर दिया है। कुछ अन्य घायलों की स्थिति भीनाजुक बताई जा रही है, जिन्हें आगे रेफर किए जाने की संभावना है।गंगापुर सिटी निवासी ललिता गोयल ने बताया कि वह सवाई माधोपुर से गोवर्धन भागवत कथा सुननेजा रही थीं। बस में बैठते ही हादसा हो गया। उन्होंने कहा, “अचानक बस पलटी और चीख-पुकार मचगई। कई लोग बस के नीचे दब गए थे।”एनएचएआई की टीम और स्थानीय प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पलटी बस को बाहर निकाला। पुलिसने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। बस चालक की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा Delhi-Mumbai Expressway पर वाहन चलाने में लापरवाही और तेज रफ्तार के खतरे को एक बारफिर उजागर करता है। मात्र एक माह पहले 30 अप्रैल को इसी एक्सप्रेस-वे पर एक सीएनजी कार मेंआग लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment