सेक्टर 100 के लोटस बुलेवर्ड में एसी में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

नोएडानोएडा में सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड के 28वें टावर के 27वें फ्लोर
में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। इस दौरान किसी तरह स्थानीय लोगों ने आग
बुझाने के लिए पानी डाला। इस बीच पूरे टावर के लोग भागकर नीचे की ओर आए। सभी में हड़कंप मच
गया। करीब 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने
फायर टेंडर की तीन गाड़ियां भेजीं, अग्निशमन अधिकारी राहुल गौतम ने बताया कि रात 10:40 पर
टीम को सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। आग एसी में लगी
थी। उसके कंप्रेसर पर दबाव पड़ने से यह घटना हुई। हालांकि राहत रही अग्निशमन के उपकरण चल रहे
थे, जिसके चलते समय रहते आग पर काबू पाया जा सका। सिर्फ एक वाहन से ही पूरी व्यवस्था पर
काबू पा लिया गया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ सामान जलकर राख हो गया।

Related posts

Leave a Comment