बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित झांसा गांव में शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
UP बाराबंकी, :उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित झांसा गांव में शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौतहो गई। हादसे में घायल एक महिला की हालत गंभीर है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवोंको पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।सीओ फतेहपुर जगतराम कन्नौजिया ने शनिवार को बताया कि मृतक नीरज किराए परमैजिक चलाकर परिवार पालता था। उसके परिवार में पत्नी आरती, बेटा अनुराग, अंशु औरबेटी अंशिका थी। परजिनों और लोगों से पता चला है कि शुक्रवार की रात खाना पीना खाकरसब घर में सो रहे थे। अचानक रात में बिजली कट गई तो नीरज पूरे परिवार को लेकरसड़क के किनारे सो गया। रात करीब दो बजे तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने पहले सड़क किनारेखड़े पेड़ में जोरदार टक्कर मारी, फिर बाहर सो रहे परिवार को कुचल दिया। चीख-पुकारसुनकर ग्रामीण दौड़े और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद चालक वाहनछोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी।एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा गया। वहीं, आरती की हालतनाजुक होने पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ रेफर किया गया हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
ये भी पढ़ें…….
- Airtel ने शुरू की Priority Postpaid Service सेवा
- Heatwave से बचाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी, सावधानी बरतने की अपील
- Noida में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :यूपी में मौत का तांडव, 96 की मौत, बरेली में हवा में उड़ा युवक। “कुदरत का खौफनाक मंजर
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव-
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर - X/TWITTER :जनता पर महंगाई की चौतरफा मार, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई ₹2 महंगी

