‘Delhi Talent Hunt Scheme’ का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेंगे 2.5 लाख तक नकद पुरस्कार

Table of Contents

Delhi Talent Hunt Scheme’- हौसलों की उड़ान 2026-27’ की घोषणा

Delhi की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार Delhi Talent Hunt Scheme‘- हौसलों की उड़ान 2026-27’ की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल दिल्ली के युवाओंकी प्रतिभा को पहचानने, निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त मंच बनेगी।

जन सेवा सदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी योजना केआधिकारिक लोगो का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह लोगो दिल्ली के युवाओं के सपनों,रचनात्मकता और उड़ान भरते आत्मविश्वास का प्रतीक है। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कला,संस्कृति व भाषा मंत्री कपिल मिश्रा भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य केवल प्रतिभाओं की खोज करना नहीं बल्कि दिल्ली केयुवाओं के लिए ऐसा मंच तैयार करना है जो सुगमता, समावेशिता, विविधता और प्रतिभाशाली युवाओं केलिए स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के अवसरों को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहलविभिन्न सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को समान अवसर प्रदान करते हुए उनकीरचनात्मक क्षमता को नई दिशा देगी।

Delhi Talent Hunt Scheme' का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेंगे 2.5 लाख तक नकद पुरस्कार
Delhi Talent Hunt Scheme’ का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेंगे 2.5 लाख तक नकद पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना Delhi की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लागू की जाएगी। योजना केलिए 10 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत लगभग 25,000 से अधिकयुवाओं को विभिन्न चरणों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित औरचरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा ताकि हर प्रतिभागी को समान अवसर मिल सके। 16 से35 वर्ष के युवा इस योजना के अंतर्गत बुधवार से www.delhitalenthunt.com के समर्पितऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बिल्कुल निःशुल्क पंजीकरण कर सकेंगे। इसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन,कार्यक्रम की जानकारी और अपडेट्स भी नियमित मिलेंगे।सात विधाओं में होंगे मुकाबलेप्रतियोगिता में कुल सात प्रमुख विधाओं में मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इनमें गायन की श्रेणी मेंशास्त्रीय, लोक संगीत एवं गैर-शास्त्रीय संगीत को शामिल किया गया है। नृत्य श्रेणी में शास्त्रीय, लोकनृत्य तथा आधुनिक/गैर-शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

इसके अलावा फाइन आर्ट एवं डिजिटल आर्ट,मूर्तिकला एवं पॉटरी, संगीत रचना, वाद्य संगीत और अभिनय एवं रंगमंच जैसी विधाओं में भीप्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।चार चरणों में होगी चयन प्रक्रियामुख्यमंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइनपंजीकरण और सातों श्रेणियों में प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग एवं शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। दिल्ली कीसभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 24,500 प्रतिभागियों का चयन अगले चरण के लिए कियाजाएगा। दूसरे चरण में 35 क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें प्रत्येक क्लस्टर में दोविधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।

इस चरण में विभिन्न श्रेणियों से कुल 2,450 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। तीसरे चरण मेंचयनित प्रतिभागियों के लिए चार जोनल स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जहां प्रत्येक श्रेणीके श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण में 28 फाइनलिस्ट प्रतिभागियों केबीच अगस्त में राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा, जिसमें सातों श्रेणियों में विजेताओं कोपुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही, प्रत्येक फाइनलिस्ट प्रतिभागी को भी सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment