Indira Gandhi International Airport पर 48 करोड़ का मादक पदार्थ पकड़ा गया, दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

कस्टम विभाग ने बड़ी मात्रा मेंमादक पदार्थ के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया

Indira Gandhi International Airport पर कस्टम विभाग ने बड़ी मात्रा मेंमादक पदार्थ के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाईलैंड के रहने वाले दो यात्री मादक पदार्थ केलिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जिसकी कीमत 48 करोड़ बताई जा रही है।

कस्टम विभाग के अनुसार, नई दिल्ली के Indira Gandhi International Airportपर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉककी फ्लाइट (एआई-2356) से शुक्रवार को आ रहे दो थाईलैंड के यात्रियों को सीमा शुल्क ग्रीन चैनल पारकरने के बाद रोका। विशिष्ट प्रोफाइलिंग इनपुट और संदिग्ध यात्रा संकेतों के आधार पर सीमा शुल्कअधिकारियों ने दोनों यात्रियों के सामान की जांच की।जांच के दौरान हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) होने के संदेह वाले छह (6) वैक्यूम-सील्ड पैकेट बरामद हुए।लगभग 29 किलोग्राम वजन के चार पैकेट एक यात्री के सामान से बरामद किए गए, जबकि लगभग 19किलोग्राम वजन के दो पैकेट दूसरे यात्री के सामान से बरामद किए गए।

Indira Gandhi International Airport पर 48 करोड़ का मादक पदार्थ पकड़ा गया, दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार
Indira Gandhi International Airport पर 48 करोड़ का मादक पदार्थ पकड़ा गया, दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

इस मामले में बरामद संदिग्धमादक पदार्थ की कुल मात्रा लगभग 47.805 किलोग्राम थी। बरामद एनडीपीएस पदार्थ का बाजार मूल्यलगभग 48 करोड़ रुपये है। दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर हाल के दिनों में हुई सबसे बड़ी जब्तीमें से यह एक है। मामले की आगे की जांच जारी है।इसके पहले इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क (कस्टम विभाग) के अधिकारियों ने अवैध रूप सेसोना लेकर पहुंचे एनआरआई यात्री को गिरफ्तार किया था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने जांच के दौरानपाया था कि यात्री ने अपनी पैंट की भीतरी जेबों में 115 सोने की छड़ें छिपा रखी थीं, जिनका कुल वजन3565 ग्राम था। यात्री ने सोने को छिपाने के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट का इस्तेमालकिया था।

बरामद सोने की छड़ें 24 कैरेट सोने की थी, जिनकी शुद्धता 999.9 है। इन्हें भारत में तस्करी करकेलाया जा रहा था और सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किया गया है।संबंधित यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया हैऔर आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment