Bisrakh आंगनवाड़ी केंद्रों पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का हुआ सफल आयोजन

आंगनवाड़ी केंद्रों पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफलतापूर्वक आयोजन

Bisrakh ब्लॉक के अंतर्गत बादलपुर सेक्टर में आज तीन आंगनवाड़ी केंद्रों पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला समन्वयक पूजा तथा सुपरवाइजर विनोद कुमारी द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

बैठक के दौरान अभिभावकों को PTM के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यह बताया गया कि प्रत्येक माह आयोजित होने वाली PTM में बच्चों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाती है।इस माह की PTM के प्रमुख बिंदुओं में नए बच्चों का स्वागत, पोषण पाठशाला के माध्यम से संतुलित आहार की जानकारी तथा खेल-आधारित गतिविधियों के जरिए बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष चर्चा शामिल रही। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अभिभावकों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार खेल-खेल में बच्चों के सीखने की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफलतापूर्वक आयोजन
आंगनवाड़ी केंद्रों पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफलतापूर्वक आयोजन

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेणु, रूमी शर्मा, ममता, रेखा, ऊषा सहित अन्य स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संवाद और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ किया गया।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment