Kisan बिसरख में किसान सभा ने अखिलेश यादव को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं पर मांगा समाधान
ग्रेटर नोएडा, kisan 10 दिसंबर 2025 ग्रेटर नोएडा के बिसरख ब्लॉक में किसान सभा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गौतम बुद्ध नगर के किसानों की लंबित समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन स्वर्गीय जगत सिंह भाटी की याद में उनके पौत्र अक्षय चौधरी (समाजवादी पार्टी नेता) द्वारा आयोजित ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सौंपा गया।किसान सभा के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने अखिलेश यादव को बताया कि जिले में किसानों की कई मांगें वर्षों से लंबित हैं।

इनमें प्रमुख हैं:
सभी किसानों को 10% विकसित भूखंड का आवंटन
शेष बची आबादियों का निस्तारण
आबादी भूमि का लीजबैक
लंबे समय से सर्किल रेट न बढ़ना
बेरोजगार युवाओं को क्षेत्रीय औद्योगिक इकाइयों में प्राथमिकता आधार पर रोजगार
पंचायती राज व्यवस्था का समाप्त होना
आंदोलन के दौरान दर्ज गैर-जमानती मुकदमों की वापसी
गवरी मुखिया ने अखिलेश यादव से आग्रह किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन सभी समस्याओं से किसानों को निजात दिलाई जाए।
अखिलेश यादव ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जब सपा की सरकार बनेगी तो किसानों की जमीन अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं और प्रभावित परिवारों के मुद्दों का पूर्ण समाधान किया जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में पूरा सहयोग करने की अपील भी की।
ज्ञापन सौंपने वाले किसान प्रतिनिधिमंडल में जगबीर नंबरदार, गवरी मुखिया, सुरेंद्र पंडित, सुरेश यादव, रोहित बैसोया, रोबिन भाटी, सतीश यादव, हर्ष बैसोया सहित कई किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने किसानों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के हितों के लिए लड़ती रही है और आने वाले समय में भी उनकी समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
ये भी पढ़ें…….
- डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और डिज़ाइनर रोज़ी अहलूवालिया का ऐतिहासिक फैशन शो: खादी (KHADI) बनी समावेश और गौरव का प्रतीक
- सगाई समारोह में खुलेआम हर्ष (Firing) फायरिंग, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- चुनावी तैयारी तेज: गौतम बुद्ध नगर में आज (Special Grand Campaign) ‘विशेष महा-अभियान’, हर पात्र मतदाता को जोड़ने पर जोर
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर फिर हुईं प्रेग्नेंट, परिवार में गूंजेगी छठे बच्चे की किलकारी।

