सगाई समारोह में खुलेआम हर्ष (Firing) फायरिंग, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Firing

सगाई समारोह में खुलेआम हर्ष (Firing) फायरिंग, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

नोएडा, 7 दिसंबर 2025 नोएडा के सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव के एक बारात घर में शनिवार रात सगाई समारोह के दौरान हर्ष (Firing) फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शख्स ने पिस्टल लोड करते समय अचानक गोली चला दी, जो सामने बैठे मेहमानों के बिल्कुल पास से गुजर गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Firing
Firing

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शख्स बेखौफ होकर पिस्टल से फायरिंग (Firing) कर रहा है। गोली चलते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए फेज-2 थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फायरिंग करने वाले की शिनाख्त हो सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि क्षेत्र में हर्ष फायरिंग (Firing) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अभी कुछ ही दिन पहले जारचा थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग (Firing) की गोली लगने से एक मासूम बच्चे घायल हो गया था। पुलिस बार-बार चेतावनी दे रही है, लेकिन शादी-विवाह और उत्सवों में हथियार लहराने और (Firing) हर्ष फायरिंग करने वालों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक ऐसे मामलों में कड़ी सजा और लाइसेंस रद्द करने जैसे सख्त कदम नहीं उठाए जाएंगे, ये खतरनाक दिखावा रुकने वाला नहीं है।

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

 

Related posts

Leave a Comment