Dadri में 50 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास: विधायक तेजपाल नागर ने रखी विकास की नई नींव
Dadri (गौतमबुद्ध नगर), 11 दिसंबर 2025 – दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार देने के लिए आज लगभग 50 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जबकि कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

इन परियोजनाओं में सड़कें, नालियां, पुलिया, जल-निकासी व्यवस्था और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य शामिल हैं। विधायक श्री नागर ने कहा कि ये योजनाएं क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान करेंगी और दादरी को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।
कार्यक्रम में पूर्व सभासद जयराम भाटी, चंद्रभाग भाटी, राजेंद्र कटारिया, महेश भाटी, भूपेंद्र तेवतिया, प्रदीप शर्मा, बाबू राम फौजी, अक्षय पंडित, निकिता विकल, मोहित विकल, धनवीर भाटी सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उपस्थित लोगों ने विधायक तेजपाल सिंह नागर और प्रदेश की भाजपा सरकार की विकासपरक नीतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

जनता ने एक स्वर में कहा कि श्री नागर के नेतृत्व में दादरी में अभूतपूर्व विकास हो रहा है और आने वाले दिनों में यह गति और तेज होगी।विधायक श्री नागर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जनता का सहयोग और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इन परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा कर हम दादरी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
”दादरी में विकास का यह सिलसिला अब रुकने वाला नहीं है। क्षेत्रवासियों ने संकल्प लिया कि मिलकर दादरी को प्रदेश की सबसे विकसित विधानसभाओं में शुमार करेंगे।
ये भी पढ़ें…….
- डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और डिज़ाइनर रोज़ी अहलूवालिया का ऐतिहासिक फैशन शो: खादी (KHADI) बनी समावेश और गौरव का प्रतीक
- सगाई समारोह में खुलेआम हर्ष (Firing) फायरिंग, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- चुनावी तैयारी तेज: गौतम बुद्ध नगर में आज (Special Grand Campaign) ‘विशेष महा-अभियान’, हर पात्र मतदाता को जोड़ने पर जोर
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर फिर हुईं प्रेग्नेंट, परिवार में गूंजेगी छठे बच्चे की किलकारी।

