Viral दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Viral

Viral सूरजपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

ग्रेटर नोएडा viral, 10 दिसंबर 2025 ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को आधा दर्जन दबंग युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसे मारे। घटना का वीडियो एक मौके पर मौजूद युवक ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल viral हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Viral
Viral वीडियो के आरोपी

पुलिस के अनुसार, घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में हुई। पीड़ित युवक ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब कुछ दबंग प्रवृत्ति के युवकों ने पीड़ित से अपनी बाइक हटाने को कहा। पीड़ित ने बाइक हटाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गर्मागर्म बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज के बाद आधा दर्जन युवकों ने पीड़ित पर हमला कर दिया।

 

आरोपियों ने युवक को सड़क पर गिराकर जमकर पीटा। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सड़क पर लेटा हुआ है और हमलावर उसे लगातार लात-घूंसे मार रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

 

वीडियो वायरल viral होने के बाद सूरजपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह के मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment