IRE 2026: एशिया का सबसे बड़ा रबर उद्योग का मेला
राजधानी Delhi का प्रतिष्ठित भारत मण्डपम (प्रगति मैदान) एक बार फिर वैश्विक व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। अखिल भारतीय रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (AIRIA) द्वारा आयोजित 12वें इंडिया रबर एक्सपो (India Rubber Expo – IRE 2026) का भव्य आयोजन 7 से 10 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस चार दिवसीय महाकुंभ को एशिया की सबसे बड़ी रबर प्रदर्शनी माना जा रहा है, जो भारतीय रबर क्षेत्र को वैश्विक मानचित्र पर नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी।

कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए को-कन्वीनर मुकेश कक्कड़ (Co-Convener Mukesh Kakkar) ने बताया कि इस मेगा इवेंट का उद्घाटन Delhi की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (Union Minister Jitin Prasada) भी मौजूद रहेंगे। सरकार और उद्योग जगत के इन दिग्गजों की उपस्थिति इस एक्सपो के महत्व को और बढ़ा देती है।
IRE 2026 केवल घरेलू नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय मंच है। मुकेश कक्कड़ ने साझा किया कि इस बार विदेशी एक्जीबिटर्स में भारी उत्साह देखा जा रहा है। विशेष रूप से चीन से एक बड़ा प्रतिनिधित्व मंडल आ रहा है, जिसमें लगभग 40 डेलिगेट्स (Delegates) और करीब 150 विजिटर्स (Visitors) शामिल होंगे। कुल मिलाकर 14 से अधिक देशों के प्रतिनिधि इस एक्सपो का हिस्सा बनेंगे, जिससे क्रॉस-बॉर्डर व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।

प्रगति मैदान के हॉल नंबर 4, 5 और 6 में आयोजित होने वाले इस एक्सपो में नवाचार (Innovation) और तकनीक का संगम दिखेगा:
प्रदर्शक: 400 से अधिक वैश्विक प्रदर्शक अपनी तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे।
आगंतुक: लगभग 45,000 ट्रेड विजिटर्स के आने का अनुमान है।
कॉन्फ्रेंस: 7 से 9 अप्रैल तक इंटरनेशनल रबर कॉन्फ्रेंस (IRC) का आयोजन होगा, जिसमें तकनीकी सेमिनार और विशेषज्ञ चर्चाएं होंगी।
प्रायोजक: इस बड़े आयोजन को रिलायंस (Reliance) मुख्य रूप से स्पॉन्सर कर रहा है, साथ ही 50 अन्य सहयोगी स्पॉन्सर भी इससे जुड़े हैं।

IRE 2026 के चेयरमैन विपन मेहता (Vipan Mehta) ने कहा कि यह एक्सपो नीति-निर्माताओं और हितधारकों के लिए विचारों के आदान-प्रदान का केंद्र बनेगा। हमारा लक्ष्य कटिंग-एज टेक्नोलॉजी (Cutting-edge Technology) के माध्यम से भारत को ग्लोबल रबर हब बनाना है। वहीं, चीफ कन्वीनर संजीव सिक्का (Sanjeev Sikka) ने इसे रबर उद्योग के लिए ‘गेम-चेंजर’ बताया।

व्यापार के साथ-साथ रिश्तों को मजबूत करने के लिए एक्सपो में एक्जीबिटर्स नाइट (Exhibitors Night), सूफियाना शाम (Sufiyana Evening) और कलर्स ऑफ इंडिया (Colors of India) जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुकेश कक्कड़ ने बताया कि Delhi, कोलकाता, चेन्नई और पुणे जैसे शहरों में रोड शो के माध्यम से भारी जागरूकता फैलाई गई है। 6 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट (www.indiarubberexpo.in) पर पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है।

यह एक्सपो रबर और पॉलिमर इकोसिस्टम की पूरी चेन—कच्चे माल से लेकर उन्नत मशीनरी, ऑटोमोटिव टायर और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस तक को एक मंच पर लाएगा।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida में बिना कनेक्शन भेजा डेढ़ लाख का बिजली बिल, युवक परेशान
- IPL:Delhi Capitals ने Mumbai Indians को छह विकेट से हराया
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Ghaziabad :डेट के बहाने बुलाने के बाद युवक को रेस्तरां में बंधक बनाकर पीटा
- Noida:गैस बुकिंग के नाम पर साइबर Fraud, एपीके फाइल से खाते खाली
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : UP ATS का बड़ा धमाका, मेरठ और नोएडा के 4 आतंकी किये गिरफ्तार, लखनऊ स्टेशन को उड़ाने की थी साजिश-
Whatsapp : विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विकास कार्यों का लिया जायजा
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : एशिया का सबसे बड़ा रबर मेला IRE 2026 दिल्ली में, CM रेखा गुप्ता करेंगी शुभा

