IMS Noida में मैनेजमेंट नेक्सस का हुआ आयोजन

इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS ) Noida

Noida इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS ) Noida में मैनेजमेंटनेक्सस का आयोजन हुआ। संस्थान द्वारा आयोजित इस अंतर महाविद्यालयीय प्रतिस्पर्धा में दिल्ली-एनसीआर के महाविद्यालयों से 150 टीम ने हिस्सा लिया। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान 65 टीम
के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने हुनर से रूबरू कराया।

वहीं कार्यक्रम में छात्रों के लिए रोल-प्ले, एड मेनिया, बिजनेस क्विज, यूथ पार्लियामेंट, स्टॉक मार्केट के बादशाह जैसी प्रतियोगिता रखीगयी।
मैनेजेंट नेक्सस की शुरुआत करते हुए IMS Noida के वाइस प्रसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा किआज का यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नवाचार, नेतृत्व क्षमता औरसृजनात्मक सोच को विकसित करने का एक सशक्त मंच है। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि हमारेविद्यार्थियों ने अपने विचारों, रचनात्मकता और प्रबंधन कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इसकार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं सभी प्रतिभागियों को उनके समर्पणऔर उत्साह के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

IMS की डीन डॉ. नीलम सक्सेना ने कहा कि युवा शक्ति में असीम संभावनाएं निहित हैं।आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा, उपयुक्त मंच और प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करने की है। जबविद्यार्थी पूर्ण समर्पण और लगन के साथ प्रयास करते हैं तथा उन्हें शिक्षकों का सकारात्मक
मार्गदर्शन प्राप्त होता है, तब सफलता निश्चित हो जाती है। इस प्रकार के आयोजन छात्रों को अपनीप्रतिभा और क्षमताओं को पहचानने, उन्हें विकसित करने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने कासशक्त अवसर प्रदान करते हैं।वहीं IMS स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि IMS Noida सदैव विद्यार्थियों को प्रायोगिक शिक्षा, उद्योग से जुड़ाव तथा वास्तविक जीवन के अनुभवों से
समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ‘मैनेजमेंट नेक्सस’ इसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है,

IMS Noida में मैनेजमेंट नेक्सस का हुआ आयोजन
IMS Noida में मैनेजमेंट नेक्सस का हुआ आयोजन

जो छात्रों को सीखने और स्वयं को परखने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। उन्होंने बताया किइस कार्यक्रम का सफल आयोजन बीबीए फैकल्टी प्रो. चेष्टा जिंदल, प्रो. शिखा गुप्ता, डॉ. एन.एस.राजपूत एवं प्रो. शोभा त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकगणएवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागितानिभाई।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment