Delhi श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई स्वर्गीय शीला दीक्षित की 88वीं जयंती

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित की 88वीं जयंती

Delhi की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित की 88वीं जयंतीउनके पुराने निवास स्थान पर श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र एवंपूर्व सांसद, उनकी बहन रमा धवन तथा पुत्री रतिका सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रीमती शीला दीक्षित के चित्र पर पुष्पांजलिअर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा Delhi के विकास में उनके अतुलनीय योगदान को यादकिया। वक्ताओं ने कहा कि शीला दीक्षित ने अपने कुशल नेतृत्व से Delhi को आधुनिक स्वरूपप्रदान किया और राजधानी के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।इस अवसर पर पूर्व Delhi मंत्री किरण वालिया, शिश पाल, विजय लोचव, प्रमुख कांग्रेस नेता जितेंद्रकोचर, वीरेंद्र कसाना, सी.पी. मित्तल, ए.के. त्रिपाठी, आदेश भारद्वाज, श्रीमती पुष्पा सतवीर, दिनेशकुमार, बृज मोहन, नाथू सिंह नंबरदार, लक्ष्मण रावत, राजीव वर्मा, महेंद्र भास्कर तथा एक्रेडेटिडजर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी सहित अनेक प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ताउपस्थित रहे।

Delhi श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई स्वर्गीय शीला दीक्षित की 88वीं जयंती
Delhi श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई स्वर्गीय शीला दीक्षित की 88वीं जयंती

सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय शीला दीक्षित का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगाऔर उनका कार्यकाल Delhi के स्वर्णिम युग के रूप में याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment