गैस सिलिंडर के संकट पर Delhi विधानसभा के बाहर AAP ने किया का प्रदर्शन

Delhi विधानसभा के बाहर आम आदमी पार्टी (आप) केविधायकों ने प्रदर्शन किया

Delhi विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष और आम आदमी पार्टी के नेताओंका सरकार को घेरना जारी है। लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए Delhiकी रेखा गुप्ता सरकारके खिलाफ प्रदर्शन के बाद अब रसोई गैस संकट के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया गया।

दिल्लीमें रसोई गैस सिलिंडर के संकट को लेकर Delhi विधानसभा के बाहर आम आदमी पार्टी (आप) केविधायकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में पार्टी के विधायक पोस्टरलेकर विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान आप विधायकों ने आरोपलगाया कि दिल्ली में रसोई गैस सिलिंडर का भारी संकट है, जिससे आम लोगों को परेशानी कासामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं और लंबा इंतजारकरना पड़ रहा है।

यह प्रदर्शन उस समय किया गया जब Delhi विधानसभा का बजट सत्र चल रहाहै। आप विधायकों ने कहा कि सरकार को तुरंत इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए और लोगों कोराहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि गैस सिलिंडर कीकिल्लत से पूरी Delhi प्रभावित है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस आपूर्ति को दुरुस्त कियाजाएगा।

इस दौरान आप विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment