Accident यमुना एक्सप्रेसवे पर डीजल भरते समय दो भाइयों को कार ने कुचला, मौत: तेज रफ्तार कार चालक गिरफ्तार, शराब के नशे में था डॉक्टर
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। डीजल भरते समय दो भाइयों को तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने कुचल दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कोंडली गांव निवासी गौरव और उनके भाई मनोज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गौरव अपनी बोलोरो गाड़ी से बच्चों के साथ ससुराल से लौट रहे थे। जीरो पॉइंट पर गाड़ी का डीजल खत्म हो गया। गौरव ने अपने भाई मनोज को फोन किया, जो पास में मोमोज का ठेला लगाता था। मनोज डीजल लेकर मौके पर पहुंचा और दोनों भाई मिलकर गाड़ी में डीजल डाल रहे थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल भाइयों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक सिद्धार्थ कात्यान को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी होंडा सिटी कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और एक अस्पताल में डॉक्टर के रूप में कार्यरत है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था।
Accident हादसे की सूचना पर नाराज ग्रामीणों ने एनपीएस चौकी का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और दाह-संस्कार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, लापरवाही से मौत का कारण बनना और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें…….
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
- नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर फिर हुईं प्रेग्नेंट, परिवार में गूंजेगी छठे बच्चे की किलकारी।

