21 मई 2026 को जनपद के 17 केंद्रों पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा
Gautam budh nagar अपर जिला अधिकारी न्यायिक प्रियंका की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में 21 मई 2026 को जनपद के 17 केंद्रों पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/01 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से केन्द्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, गोपनीयता बनाए रखने, परीक्षार्थियों की सुविधा तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।बैठक में उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारीगण अपनी सभी तैयारियां परीक्षा से पूर्व उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन ढंग से संपन्न कराने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का बहुत ही अहम योगदान होता है, इसीलिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए मानकों के अनुरूप अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करेंगे एवं संबंधित अधिकारीगण समय से अपनी-अपनी ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर अपने दायित्व का निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाली परीक्षा में यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही संज्ञान में आती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि परीक्षा केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं एवं सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं, यदि कोई भी मूलभूत सुविधा, सीसीटीवी कैमरा सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा हो तो तत्काल उसको सही कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र के एंट्री गेट पर एंट्री कराते समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर विशेष फोकस रखा जाए, कोई भी अभ्यर्थी अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जा पाये।

इस अवसर पर बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा उपस्थित समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को मानकों के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराने की विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई। बैठक में संबंधित केन्द्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
ये भी पढ़ें…….
- हंता वायरस(Hantavirus )एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक वायरल संक्रमण समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :यूपी में मौत का तांडव, 96 की मौत, बरेली में हवा में उड़ा युवक। “कुदरत का खौफनाक मंजर-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :बंगाल चुनाव परिणा

