Petrol, Diesel के दाम में वृद्धि
Petrol, Diesel की कीमतों में शुक्रवार को तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। यह पिछले चार वर्षों में Petrol, Diesel के दाम में पहली वृद्धि है। कच्चे तेल की बढ़तीवैश्विक कीमतों के कारण तेल विपणन कंपनियों का घाटा बढ़ने के बीच यह वृद्धि की गई है।
इसके साथ ही, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सीएनजी की कीमतों में दो रुपये प्रति किलोग्राम कीबढ़ोतरी की गई।उद्योग जगत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में Petrol, की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। Diesel अब 87.67 रुपये के मुकाबले 90.67 रुपये प्रति लीटर होगया है।दरें राज्यों में मूल्य वर्धित कर (वैट) के अंतर के कारण अलग-अलग होती हैं।दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम और मुंबई में 84 रुपये प्रति किलोग्रामहै। हालांकि, घरों में खाना पकाने के लिए पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) औरघरेलू खाना पकाने वाली गैस एलपीजी दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमले के बादऔर तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद से 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस युद्ध सेहोर्मुज जलडमरूमध्य अवरूद्ध हो गया जिससे दुनिया के तेल एवं गैस का पांचवां हिस्सा गुजरता है।कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद खुदरा ईंधन दरों को स्थिर रखा गया जिसे सरकार ने मूल्य-संवेदनशील उपभोक्ताओं को बढ़ती वैश्विक ऊर्जा लागत से बचाने का प्रयास बताया। हालांकि, विपक्षीदलों ने इसे राजनीतिक कारणों से प्रेरित कदम माना क्योंकि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे थे।ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल सहित पांच में से तीन राज्यों में जीत हासिल कर अपना प्रभाव बढ़ाया।इस बढ़ोतरी के बाद Petrol, और Diesel की कीमतें अब मई 2022 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंचगई हैं।कीमतें अप्रैल 2022 से स्थिर थीं। हालांकि मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल औरडीजल दोनों में दो रुपये प्रति लीटर की एकमुश्त कटौती की गई थी। आखिरी बार दरों में बढ़ोतरी अप्रैल2022 में हुई थी।मुंबई में पेट्रोल अब 106.68 रुपये प्रति लीटर और Diesel 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है।कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई मेंपेट्रोल 103.67 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है।शुक्रवार का यह कदम मार्च में घोषित उत्पाद शुल्क कटौती के बाद उठाया गया है और ऐसे समय मेंआया है जब सरकार ईंधन खपत को कम करने और देश की तेल आयात लागत को नियंत्रित करने केलिए उपाय लागू कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सप्ताह ईंधन बचत, घर से काम करने और यात्रा कम करने की अपील कीथी क्योंकि ऊर्जा की ऊंची कीमतें भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव डाल रही हैं और लगातार तीसरेवर्ष चालू खाते के घाटे को बढ़ाने का खतरा उत्पन्न कर रही हैं।कुछ राज्य सरकारों ने पहले ही विभागों के कर्मचारियों को यात्रा सीमित करने, भौतिक बैठकों से बचनेऔर कम कर्मचारियों के साथ कार्यालय संचालन के निर्देश दिए हैं।विश्लेषकों ने कहा कि ईंधन कीमतों में वृद्धि और बचत उपायों के संयुक्त प्रभाव से मांग वृद्धि परअसर पड़ सकता है।
रेटिंग एजेंसी इक्रा लिमिटेड में कॉरपोरेट रेटिंग्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि यह‘‘मामूली’’ बढ़ोतरी तेल विपणन कंपनियों को सीमित राहत देती है।उन्होंने कहा, ‘‘इक्रा का अनुमान है कि 105-110 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत सेतेल विपणन कंपनियों को वाहन ईंधन और घरेलू एलपीजी की बिक्री पर प्रतिदिन लगभग 500 करोड़रुपये का नुकसान होता है…. ऐसे में यदि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बनी रहती हैं तो कंपनियों को खुदराकीमतों की फिर से समीक्षा करनी होगी।’’
ये भी पढ़ें…….
- हंता वायरस(Hantavirus )एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक वायरल संक्रमण समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :यूपी में मौत का तांडव, 96 की मौत, बरेली में हवा में उड़ा युवक। “कुदरत का खौफनाक मंजर-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :बंगाल चुनाव परिणा

