Delhi में नकली मसाले बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
Delhi पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के खारी बावली में नकली मसाले बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस नेएक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जो नकली मसाले तैयार करने के काम में शामिल था।
Delhi पुलिस ने लगभग 801.88 किलो नकली पिसे मसाले और नकली मसाले तैयार करने में इस्तेमाल होनेवाला कच्चा माल भी जब्त कर लिया है।अधिकारी ने बताया कि इस यूनिट में कथित तौर पर घटिया चीजें, नकली रंग, चावल के टुकड़े, मिर्च केडंठल और दूसरी मिलावटी चीजों का इस्तेमाल करके नकली हल्दी पाउडर, नकली लाल मिर्च पाउडर,नकली पीली मिर्च पाउडर, नकली धनिया पाउडर, नकली अमचूर पाउडर और नकली गरम मसाला बनायाजाता था। ये मिलावटी मसाले दिल्ली एनसीआर के निवासियों की रसोई तक पहुंचते थे।
नकली मसाले Delhi-NCR के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई किए जा रहे थे।एक आरोपी भी दबोचापुलिस ने आरोपी की पहचान कमलजीत (31) के तौर पर की है। आरोपी Delhi के मुकुंदपुर का रहनेवाला है। उसे खारी बावली के नया बांस इलाके में एक जगह पर छापा मारने के बाद दबोचा गया है।अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को 23 मई को एक मकान के ग्राउंड फ्लोर में नकली मसाले बनानेवाली अवैध फैक्ट्री संचालित होने की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाई औरअवैध फैक्ट्री पर छापेमारी की कार्रवाई की।

इन चीजों से तैयार करते थे नकली मसालेअधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम को बड़ी मात्रा में मिलावटी मसाले बरामद हुए। साथही पुलिस को ऐसे आर्टिफिशियल फूड कलर भी मिले जो खाने लायक नहीं माने जाते हैं। पुलिस कोचावल के टुकड़े, मिर्च के डंठल, धनिया की डंडियां जैसे मिलावटी पदार्थ और अन्य कच्चा माल मिला।फैक्ट्री में इन सामान का इस्तेमाल कथित तौर पर नकली मसाले बनाने में किया जाता था। पुलिस नेमसाला पीसने की मशीनें भी मौके से जब्त की हैं।800 किलो नकली सामान जब्तअधिकारी ने बताया कि जब्त नकली सामान की मात्रा लगभग 801.88 किलो थी। जब्ती की पूरीकार्रवाई ई-साक्ष्य ऐप के जरिए रिकॉर्ड की गई।
छापे के दौरान Delhi सरकार के खाद्य सुरक्षा विभागके अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जब्त नकली मसालों के सैंपल लैब में जांच के लिए और खाद्यसुरक्षा कानूनों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जमा किए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिताकी संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें…….
- Haridwar गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे से गूंजे घाट
- Heatwave से बचाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी, सावधानी बरतने की अपील
- Noida में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :यूपी में मौत का तांडव, 96 की मौत, बरेली में हवा में उड़ा युवक। “कुदरत का खौफनाक मंजर
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव-
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर - X/TWITTER :http://मुरादाबाद में तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर बना काल, 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

