ट्रांसफार्मर जलने से ब्लैकआउट
Ghaziabad ,विद्युत निगम बिजली व्यवस्था पर हर वर्ष भले ही करोड़ों का बजट खर्च करने का दावा करता है, लेकिन 45 डिग्री तापमान पर बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।
स्थिति ये है कि ट्रांसफार्मर और बिजली की लाइन धू-धू कर जल रही है, जिससे शहर की कॉलोनियांब्लैकआउट हो रही हैं। लोगों को कभी रातभर तो कभी दिनभर बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।जिले में केबल में आग लगने, इंसुलेटर में आग लगने, ट्रांसफार्मर जलने आदि के रोजाना 70 से 80मामले आ रहे हैं। वहीं फाल्ट की बात करें तो 250 से 300 फॉल्ट हो रहे हैं। इसके इन इलाकों कीबिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाती है।कहीं आठ से 10 घंटे में बिजली मिल रही है तो कहीं रात-दिन बिजली आपूर्ति ठप हो रही है।

मंगलवारको भी भीषण गर्मी में जगह-जगह से ऐसी घटनाएं सामने आईं।ओवरलोड ट्रांसफार्मर ही होने से फुंक गए। लोनी के अशोक विहार 30 फुटा रोड पर लगे ट्रांसफार्मर में देररात आग लग गई। इससे केबल व ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल गए।ट्रांसफार्मर फुंकने से आसपास की कालोनियों में अंधेरा पसरा रहा। इससे लाखों लोगों के भीषण गर्मी मेंपसीने छूट गए। वहीं, मुरादनगर टाउन-तीन असालत नगर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में भी रातभरब्लैकआउट रहा। मंगलवार दोपहर तक भी आपूर्ति सामान्य नहीं हुई।लो वोल्टेज की समस्या लगातार बढ़ रहीजिन इलाकों में बिजली आ रही है वहां लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इंद्रप्रस्थ कालोनी, डिफेंसकालोनी, शकलपुरा, लोनी समेत विभिन्न इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इन इलाकों में150 से 160 वोल्टेज रहे।
फीडर व ट्रांसफार्मर ओवरलोड की समस्या नहीं हो रही खत्मशहर के ज्यादातर इलाकों में फीडर ओवरलोड व ट्रांसफार्मर ओवरलोड की समस्या बनी हुई है। ओवरलोडके कारण सबसे अधिक फाल्ट हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक ओवरलोड की समस्या खत्मनहीं होगी, फाल्ट की समस्या दूर नहीं होगी।बेहतर आपूर्ति के लिए लगातार टीम कार्य कर रही हैं। फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराया जाता हैट्रांसफार्मर व फीडर ओवरलोड की समस्या को दूर किया जा रहा है।

