GBN में फुटबॉल और हॉकी ट्रायल संपन्न, चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय मुकाबलों के लिए तैयार

GBN

GBN में फुटबॉल और हॉकी ट्रायल संपन्न, चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय मुकाबलों के लिए तैयार

गौतम बुद्ध नगर GBN, 25 अगस्त 2025: जिला खेल कार्यालय गौतम बुद्ध नगर के तत्वावधान में आज एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा टू, ग्रेटर नोएडा में जिला स्तरीय सब जूनियर फुटबॉल (बालक) और पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
GBN
GBN
जिला खेल कार्यालय के वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली ने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल ट्रायल में सुमित, युवान, अथर पुंडीर, वंश, यश त्यागी, आरव चौधरी, आर्यमन सिंह, यावर हबीब, अयान राय, आकाश, आरव सेशन और अरुण सेशन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।
GBN
GBN
वहीं, हॉकी में शिवम रावल, सुमित, लक्ष्य शर्मा, रुद्रांश भाटी, जितेश कुमार, शौर्य शर्मा, आर्यन सिंह और उज्जवल चौहान का चयन हुआ। चयनित फुटबॉल खिलाड़ी 26 अगस्त 2025 को तोपखाना ग्राउंड, मेरठ में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे, जबकि हॉकी खिलाड़ी 27 अगस्त 2025 को कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
GBN
GBN
फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन जिला सचिव वाजिद अली और हॉकी खिलाड़ियों का चयन नीरज द्वारा किया गया। GBN जिला खेल कार्यालय ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

Leave a Comment