“भारतीय सिनेमाजगत की स्वर सम्राज्ञी Asha Bhosle
संगीत जगत की महान हस्ती Asha Bhosle के निधन पर, केंद्रीय मंत्रियों ने दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई और उनके अमरगीत सदैव हमारे हृदय में गूंजते रहेंगे।केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “भारतीय सिनेमाजगत की स्वर सम्राज्ञी, अद्वितीय एवं बहुमुखी प्रतिभा की धनी आशा भोसले जी के निधन का समाचारअत्यंत दुःखद है।”
केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा,”आठ दशकों से अधिक समय तक लगभग 12,000 से भी अधिक गीतों केमाध्यम से अपने सुरों से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करने वाली आशा ताई ने भारतीय संगीत को वैश्विकपहचान दिलाई। उनके अमर गीत सदैव हमारे हृदय में गूंजते रहेंगे।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों औरअसंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।”केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आशा भोसले जी ने दशकों तक भारतीयसंगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यह क्षण उनके परिवार, कला जगत से जुड़े सभी लोगों औरकरोड़ों प्रशंसकों के लिए अत्यंत भावुक और अपूरणीय क्षति का है।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मधुर वाणी और अद्वितीय गायकी की प्रतिमूर्ति दीदीआशा भोसले जी ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

उनकी आवाज केवल सुरोंका संगम नहीं, बल्कि भावनाओं का ऐसा अनकहा रिश्ता है जिसे शब्दों में बांध पाना संभव नहीं है। एकऐसा जुड़ाव जो हर दिल में सदा जीवित रहेगा। उनके गाए गीत आने वाली पीढ़ियों तक यूं ही गूंजतेरहेंगे।”उन्होंने आगे लिखा कि यह क्षण उनके परिवार, कला जगत से जुड़े सभी लोगों और करोड़ों प्रशंसकों केलिए अत्यंत भावुक और अपूरणीय क्षति का है। मैं सभी के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।मां सरस्वती दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।”केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आशा भोसले जी के निधन सेगहरा दुख हुआ।
वे भारतीय सिनेमा की सबसे सफल, लोकप्रिय और प्रतिभाशाली गायिकाओं में से एकथीं, जिनकी मनमोहक धुनों ने संगीत प्रेमियों की कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैं उनके परिवारऔर मित्रों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।
ये भी पढ़ें…….
- Gaur city-2 के पास ब्लैक थार सवार युवकों का तांडव (Violence), मार्केट के बाहर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट (Clash)
- Kasganj महान सम्राट अशोक जयंती पर सोरों में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाई गई
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida में 15 सड़कों को बनाया जाएगा डस्ट फ्री जोन, प्रदूषण पर लगेगी लगाम Noida Authority ने उठाया एकअहम कदम
- Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :युवराज के बाद हर्षित… आखिर कब तक नोएडा के गड्ढे निगलते रहेंगे मासूम जिंदगियां?-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : एशिया का सबसे बड़ा रबर मेला IRE 2026 दिल्ली में, CM रेखा गुप्ता करेंगी शुभा

