Cricket गाजियाबाद में जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन-7 का भव्य ऑक्शन संपन्न
गाजियाबाद Cricket, 14 दिसंबर 2025: Cricket कृष्णा अपरा ग्रुप द्वारा प्रेजेंटेड जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप (जेसीसी) सीजन-7 का प्लेयर ऑक्शन 13 दिसंबर को शाम को गाजियाबाद के यूबीसीए स्पोर्ट्स नेक्सस एरिना में धूमधाम से आयोजित किया गया। अंडर-14 आयु वर्ग के इस टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच मिलेगा।ऑक्शन में सभी 16 टीमों ने कुल 220 खिलाड़ियों पर जोरदार बोली लगाई। यह आयोजन दिल्ली-एनसीआर में अंडर-14 स्तर पर पहली बार ऑक्शन आधारित चैंपियनशिप होने का गौरव रखता है।
मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर Cricket मोहम्मद शमी के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन उपस्थित रहे। उनके अलावा एएसपी नेशनल कोर मेंबर अमित कसाना, सोशल वर्कर नवनीत कसाना, कृष्णा अपरा ग्रुप के एमडी सिद्धार्थ सिंगला, डायरेक्टर नवनीत सिंगला और सीएमडी मनीष गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जेसीसी फाउंडर राज यादव द्वारा अतिथियों का सम्मान करने के साथ हुई।
ऑक्शन में जेसीसी टीम के सदस्यों के साथ पूर्व रणजी क्रिकेटर अम्बा प्रसाद, वसीम राजा, संजय रावत, सीनियर कॉमेंटेटर आलोक सक्सेना, सेलिब्रिटी क्रिकेटर शैलेश सिंह और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट अरसलान अहमर ने हिस्सा लिया।टूर्नामेंट का आगाज 25 दिसंबर से ग्रेटर नोएडा के कसाना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। 30 ओवर के फॉर्मेट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 8 जनवरी को खेला जाएगा।
ऑक्शन से पहले गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में चार ट्रायल्स आयोजित किए गए थे। जेसीसी फाउंडर राज यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य अंडर-14 खिलाड़ियों को ऐसा प्लेटफॉर्म देना है जो उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाए। यह दिल्ली-एनसीआर में पहली ऑक्शन आधारित अंडर-14 चैंपियनशिप है, जो युवा क्रिकेटरों को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।
“यह टूर्नामेंट युवा प्रतिभाओं को निखारने और क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ये भी पढ़ें…….
- डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और डिज़ाइनर रोज़ी अहलूवालिया का ऐतिहासिक फैशन शो: खादी (KHADI) बनी समावेश और गौरव का प्रतीक
- सगाई समारोह में खुलेआम हर्ष (Firing) फायरिंग, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- चुनावी तैयारी तेज: गौतम बुद्ध नगर में आज (Special Grand Campaign) ‘विशेष महा-अभियान’, हर पात्र मतदाता को जोड़ने पर जोर
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर फिर हुईं प्रेग्नेंट, परिवार में गूंजेगी छठे बच्चे की किलकारी।

