Delhi में बुधवार शाम होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठकके बाद मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठ जाएगा। बैठक से पहले कई नामों को लेकर अटकलों का
बाजार गर्म है। प्रमुख नामों में से एक नाम शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता का भी है। उनकेपरिवार को उम्मीद है कि वह मुख्यमंत्री जरूर बनेंगी।
रेखा गुप्ता के परिवार के लोग उनके राजनीतिक सफर पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी सास मीरागुप्ता ने कहा, “यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने हमारे पूरे परिवार – ससुराल और मायके दोनों कोगौरव और सम्मान दिलाया है। पहली बार हमारे परिवार से कोई नेता बना है।

Delhi
वह पहली बार पार्षदचुनी गई, फिर पहली बार विधायक बनी और अब वह पहली बार मुख्यमंत्री बनने की राह पर है।”रेखा गुप्ता की एक पड़ोसी ने कहा, “हमने चुनाव में बहुत मेहनत की है। हम उम्मीद करते हैं कि वह Delhi की मुख्यमंत्री बनेंगी। वह Delhi को बहुत आगे लेकर जाएंगी। उन्होंने परिवार की भीजिम्मेदारी बहुत अच्छी तरह निभाई है।”इससे पहले, मुख्यमंत्री की दावेदारी को लेकर रेखा गुप्ता ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने मीडिया सेकहा कि यहां किसी की कोई दावेदारी नहीं है। मीडिया में ही नामों को लेकर चर्चा हो रही है।
भाजपामें संगठनात्मक निर्णय ही अंतिम होता है। पार्टी जिसे भी जिम्मेदारी देगी, वह समर्पित होकर कामकरेगा। मुझे विश्वास है कि भाजपा का मुख्यमंत्री बनते ही Delhi में एक नया अध्याय शुरू होगा।भाजपा की सरकार में दिल्ली में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। यहां वे सभी काम होंगे, जिसकेलिए दिल्ली की जनता ने हमें चुना है।
http://Noida : फर्जी दस्तावेज से प्लॉट पर कब्जा करने वाले गिरोह के सरगना सहित नौ आरोपी गिरफ्तार
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm