Encounter रिकवरी एजेंट की हत्या के आरोपी दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Enounter ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार देर रात जारचा अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में हत्या के मामले में फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से दो अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, देर रात दादरी पुलिस जारचा अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे।

पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल होकर गिर पड़े। घायलों की पहचान प्रशांत उर्फ सिट्टू और प्रशांत के रूप में हुई है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी कैमराला गांव निवासी हरकेश की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। घटना के अनुसार, मामूली रंजिश में हरकेश और उसके चचेरे भाई मोहित के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई थी। आरोपियों ने उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हरकेश की मौत हो गई। मोहित अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस हरकेश की हत्या के मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस Encounter मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, जिसमें हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य संभावित शामिल लोगों की तलाश शामिल है।
ये भी पढ़ें…….
नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर फिर हुईं प्रेग्नेंट, परिवार में गूंजेगी छठे बच्चे की किलकारी।

