विश्व हिंदू परिषद द्वारा सूर्या चौहान हत्याकांड (Surya Chauhan Murder Case) की कड़ी निंदा
Ghaziabad, के खोड़ा में ईद के दिनएक हिंदू युवक Surya Chauhan Murder Case की घटना की घोर निंदा करते हुए मांग की गई है किशासन प्रशासन द्वारा जिस प्रकार त्वरित जांच कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उसीप्रकार इस जघन्य अपराध में संलिप्त शेष सभी दोषियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथाउन्हें कठोरतम दंड दिलाया जाए।
उक्त मांग विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा द्वाराकी गई है। बागड़ा आज रविवार को खोड़ा स्थित मृतक सूर्या के निवास पर पहुंचे और मृतक केपरिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल द्वारा बागड़ाके संवेदना दौरे के संबंध में जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि बागड़ा ने सूर्या की माता, बहन एवंअन्य परिजनों को इस कठिन समय में सांत्वना दी तथा विश्वास दिलाया कि पूरा हिंदू समाज इस दुखकी घड़ी में उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वेच्छा से धन
संग्रह कर एक सहयोग राशि भी परिवार को प्रदान की गई। परिषद ने आश्वस्त किया कि परिवार को हरसंभव सहयोग किया जाएगा। व्यथित परिजनों से मिलने के बाद प्रेस वार्ता के दौरान बजरंग बागड़ा नेकहा कि यह एक अत्यंत जघन्य, कायराना एवं निंदनीय अपराध है, जिसकी त्वरित जांच और कठोरतमसजा अति आवश्यक है।

मुस्लिम समाज ऐसे आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण करने की ज़िम्मेदारी से बचनही सकता। बागड़ा ने ऐसे अपराधी जिहादी मानसिकता पर अंकुश लगाने हेतु मुस्लिम नेतृत्व कोतत्काल कार्यवाही करने के लिए आगाह किया ताकि देश में शांति और सौहार्द से साथ रहने का वातावरण
विकसित हो सके, साथ ही प्रशासन न्यायिक प्रक्रिया के तहत कठोरतम सजा दिलाने की व्यवस्था करेजिससे असामाजिक आपराधिक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश जाए कि वे ऐसी घिनौनी घटनाओं को पारितकरने के बाद बच नहीं सकते।
संवेदना व्यक्त करने हेतु मृतक सूर्या के परिजनों से मिलने पहुंचे बजरंगदल नेता के साथ विश्व हिन्दू परिषद के गाजियाबाद विभाग मंत्री अजय शर्मा,विभाग संगठन मंत्री साहिलवालिया, हरनंदी महानगर के अध्यक्ष बी के गुप्ता, नवीन गोतम,सौरभ तिवारी, राजेश तंवर, अमितपराशर,राजू पंडित, ललित जायसवाल भी उपस्थित रहे।
Read this also
- 15 राज्यों में Storm and Rain का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में गिरेगा पारा!
- ईद-उल-अजहा( Eid al-Adha)आज, गुलजार हुए बाजार
- Noida सेक्टर-63 नवविवाहिता की मौत मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार
- Indirapuram में छत पर मंदिर बनाकर महिला कर रही तंत्र-मंत्र, मामला खुला तो VHP और बजरंग दल ने किया हंगामा

