Police पुलिस का बड़ा एक्शन, वाहन काटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
सेंट्रल नोएडा की फेस-टू थाना पुलिस police को बड़ी सफलता मिली है। कमर्शियल वाहनों की चोरी कर उन्हें काटकर उनके पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो ट्रक, एक पिकअप, वाहन काटने के उपकरण और अन्य वाहनों के पार्ट्स बरामद किए हैं।

पकड़े गए आरोपी नोएडा-एनसीआर के इंडस्ट्रियल एरिया में खड़े कमर्शियल वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें काटकर दिल्ली में उनके पार्ट्स बेच देते थे। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
फेस-टू थाना पुलिस police की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों के नाम सरताज और भानु चौधरी हैं। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर पहले कमर्शियल वाहनों की चोरी करते थे और फिर उन्हें हापुड़ जिले में स्थित अपने किराए के गोदाम में ले जाकर काटते थे। वहां से वाहन के पार्ट्स अलग-अलग कर दिल्ली में बेच दिए जाते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को सेक्टर-82 के गंदे नाले के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर गोदाम से चोरी के दो ट्रक, एक पिकअप, कटे हुए वाहन, उनके पार्ट्स, गैस कटर, सिलेंडर और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- तेज रफ्तार कार नाले की दीवार तोड़कर पानी भरे बेसमेंट में गिरी, चालक की मौत
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
- नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : Sukh-E ने अपनी परफॉर्मेंस से NIU में मचाया गदर | नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ‘तत्व 2026’-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शाम।

