FIRE ग्रेटर नोएडा वेस्ट: चलती टाटा टिगोर में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक, यातायात कुछ देर रहा बाधित
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोल चक्कर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती हुई टाटा टिगोर कार में अचानक आग FIRE लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, जिससे मौके पर यातायात थम गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, गैलेक्सी वेगा सोसायटी निवासी रवि रंजन पांडे अपनी टाटा टिगोर कार से चार मूर्ति गोल चक्कर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार एक मूर्ति गोल चक्कर से थोड़ा आगे बढ़ी, तभी इंजन से धुआं और आग Fire की लपटें निकलने लगीं। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार रोकी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में पूरी कार आग की चपेट में आ गई।
घटना की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फायर विभाग को बुलाया गया। दमकल विभाग की टीम ने एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में कार संख्या HR26EX9707 में शॉर्ट सर्किट के कारण आग Fire लगी थी, जिसे फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की मदद से बुझा दिया गया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर यातायात को सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है और स्थिति पूरी तरह शांत है।
घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर वाहनों की कतार लग गई, लेकिन पुलिस की तत्परता से यातायात सामान्य कर दिया गया।
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- तेज रफ्तार कार नाले की दीवार तोड़कर पानी भरे बेसमेंट में गिरी, चालक की मौत
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
- नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : Sukh-E ने अपनी परफॉर्मेंस से NIU में मचाया गदर | नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ‘तत्व 2026’-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शाम।

