ग्रेटर नोएडा में पुलिस का (Strict Action) सख्त एक्शन: 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश दानिश मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

strict ation

ग्रेटर नोएडा में पुलिस का (Strict Action) सख्त एक्शन: 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश दानिश मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

ग्रेटर नोएडा पुलिस की ₹25 हजार रुपए के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से ₹25000 का इनामी बदमाश दानिश घायल हो गया घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमाचा जिंदा कर दो और चोरी की बाइक बरामद की है पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

(Strict Action)
(Strict Action)

(Strict Action) थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 11 जनवरी 2026 को लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर यामाहा कट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी की बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान दानिश पुत्र नवाब (उम्र 31 वर्ष) के रूप में हुई, जो मूल रूप से बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कस्बा का निवासी है और वर्तमान में ग्राम एम्नाबाद, थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर में रहता है। दानिश थाना इकोटेक-3 पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था और उसके सिर पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित बरामद किए:एक अवैध तमंचा .315 बोर (जिसमें 1 जिंदा और 1 खोखा कारतूस भरा हुआ था)
एक चोरी की मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर, रजि. नंबर UP81CU1657)

यह बाइक थाना बिसरख में मुकदमा नंबर 796/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज चोरी के मामले से जुड़ी हुई है।

पूछताछ में दानिश ने कबूल किया कि वह चोरी की फिराक में इधर-उधर घूम रहा था। वह बंद घरों और फैक्ट्रियों की रेकी कर रहा था। उसने बताया कि पहले भी कई चोरियां कर चुका है और जेल भी जा चुका है। (Strict Action)

पुलिस ने घायल दानिश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment