Noida बिजली संकट, जाम और टूटी सड़कों पर भड़के व्यापारी, विधायक पंकज सिंह को सौंपा ज्ञापन

Table of Contents

Noida के विधायक पंकज सिंह से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

Noida। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों, पीजी एसोसिएशन और डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को Noida के विधायक पंकज सिंह से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने भीषण गर्मी के बीच बिगड़ी बिजली व्यवस्था, टूटी सड़कों, ट्रैफिक जाम, पीजी क्षेत्रों में बिजली संकट और व्यापारियों को आ रही परिवहन संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने विधायक पंकज सिंह को बताया कि भीषण गर्मी के चलते Noida की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से आम लोग और व्यापारी दोनों परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली बाधित होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है और लोगों का दैनिक जीवन भी संकट में पड़ गया है। विकास जैन ने शहर की खस्ताहाल सड़कों, रेड लाइट एरिया के आसपास फैली अव्यवस्थाओं और व्यापारियों को रोजाना आने वाली प्रशासनिक परेशानियों के समाधान की भी मांग की।

Noida बिजली संकट, जाम और टूटी सड़कों पर भड़के व्यापारी, विधायक पंकज सिंह को सौंपा ज्ञापन
Noida बिजली संकट, जाम और टूटी सड़कों पर भड़के व्यापारी, विधायक पंकज सिंह को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थित यातायात और अनियंत्रित पार्किंग व्यवस्था के कारण व्यापारियों और ग्राहकों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है, जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।पीजी एसोसिएशन के प्रतिनिधि नितिन अग्रवाल ने बताया कि Noida के अधिकांश पीजी में अब भी कमर्शियल मीटर लगे हुए हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार इन्हें प्राइवेट मीटर में बदला जाना अनिवार्य है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं पीजी एसोसिएशन से जुड़े अजय सोनी और निशांत कुमार ने विधायक को बताया कि पीजी क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण वहां रहने वाले छात्रों और कामकाजी युवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की ओर से राजेश जिंदल ने शहर के भीतर माल सप्लाई और ट्रांसपोर्टेशन के दौरान आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों और प्रशासनिक अड़चनों को विधायक के सामने रखा। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है और समय पर सप्लाई नहीं हो पा रही है।सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक पंकज सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बिजली, सड़क और ट्रैफिक जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिजली विभाग, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थायी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

इस दौरान उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन से राजेश जिंदल, पीजी एसोसिएशन से नितिन अग्रवाल, अजय सोनी, निशांत कुमार सहित शहर के कई व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment