Viral ग्रेटर नोएडा की निम्बस सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित निम्बस सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। सोसाइटी के मुख्य गेट पर दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे, लाठी और डंडे चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना का हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल viral हो रहा है।

बताया जा रहा है कि एक डिलीवरी बॉय सामान देने सोसाइटी पहुंचा था, लेकिन गलती से उसने किसी दूसरे फ्लैट की घंटी बजा दी। इस पर रेजिडेंट ने सिक्योरिटी गार्ड को सूचना दी। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि डिलीवरी बॉय ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

घटना सोसाइटी के मुख्य गेट पर हुई, जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मारपीट के दौरान सोसाइटी के लोग और राहगीर भी सहमे नजर आए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। बीटा-2 थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- तेज रफ्तार कार नाले की दीवार तोड़कर पानी भरे बेसमेंट में गिरी, चालक की मौत
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
- नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : Sukh-E ने अपनी परफॉर्मेंस से NIU में मचाया गदर | नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ‘तत्व 2026’-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शाम।

